फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sant Shiromani celebrated Ravidas Prktotsv

संत शिरोमणि रविदास का प्रकटोत्सव मनाया

Mon, 22 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 22 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sant Shiromani celebrated Ravidas Prktotsv
मुजफ्फरनगर। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज का 639 वां प्रकटोत्सव पूरी श्रद्धा, विश्वास और भक्ति भाव से मनाया गया। जयंती पर नगर में अनेक कार्यक्रम हुए। लोगों ने संत को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शाम को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संत के जीवन पर आधारित अनेक झांकियां आकर्षक का केंद्र रही।

संत रविदास जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उत्तरी सिविल लाइन, रैदासपुरी, धर्मपुरी, गढ़ी सरवट आदि स्थानों से छोटी शोभायात्राएं निकाली गई। जो टाउनहाल के मैदान में पहुंची। यहां पर हुए धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल रहे।
विज्ञापन


शाम को यहां से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने किया। बैंडबाजों से निकाली गई शोभायात्रा में अनेक सुंदर झांकियां सजाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा झांसी रानी चौक, शिव चौक, रुडकी रोड, चुंगी नंबर दो, हनुमान चौक, भगत सिंह रोड से होती हुई टाउन हाल के मैदान में आकर सम्पन्न हुई। रास्ते में अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल समेत मौजूद रहे।

यात्रा में रामनिवास पाल, बालेंद्र, गीता काकरान, राधेश पप्पू, विनोद, रोशन लाल, राजकुमार सिद्धार्थ, सुनील, योगेश, सतीश, इलम चंद, गोल्डी, अशोक कुमार, ओमपाल पासवान, मुकेश कुमार, राजबल, बाबूराम, प्रेम सिंह आदि का सहयोग रहा।

उधर, गढ़ी गांव के मंदिर में भी जयंती मनाई। हवन के बाद भंडारा किया गया। बाद में शोभायात्रा निकाली गई। राजबल, मुकेश, रामअवतार, रामवीर, ओम ङ्क्षसह, रविंद्र कुमार, बलजोर आदि शामिल रहे। सुभाष नगर में डॉ बीआर अंबेडकर विकास समिति ने जयंती मनाई।

रात्रि में सत्संग हुआ। सुबह यज्ञ हवन के बाद भंडारा किया। प्रधानपति श्रीभगवान शर्मा मुख्य अतिथि रहे। ब्रजपाल, प्रताप, सुंदरपाल, वीरेंद्र, संजीव, कटार सिंह, सोहनवीर, देवीदास, आशुतोष आदि का सहयोग रहा।

वहीं शाहपुर में नगर एवं देहात में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती महोत्सव पर आकर्षक झांकियों के साथ बैंडबाजों से  शोभायात्रा निकाली गई।

क्षेत्र के गांव बसीकलां में रविदास जयंती पर भंडारे के बाद शोभायात्रा में सैकड़ों की भीड़ संत शिरोमणि रविदास का  गुणगान करते रहे। कार्यक्रम में सुनील भगत, सहेन्द्र, प्रवीण, प्रमोद, संजय, नाथीराम, रमेश आदि शामिल रहे। दूसरी ओर, गांव शोरम में भी संत रविदास जन्मोत्सव धूमधाम मनाया गया।

जिसमें विशेष पूजा-अर्चना के साथ संत रविदास के जयकारों और डीजे की धुनों पर झूमते हुए आकर्षक झांकियों  के साथ शोभायात्रा निकाली गई। नगर में भी रविदास जयंती पर रविदास मंदिर को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाया गया।
उधर, बुढ़ाना में देहात क्षेत्रों में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती परंपरागत तरीके से मनाई गई। इस मौके पर भजन कीर्तनों की धुन पर बैंड बाजों के साथ सुंदर झांकियां रही।

गांव कुरालसी में चौपाल पर संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के श्रद्धालु एकत्र हुए। दोपहर करीब एक बजे बैंड बाजों की धुन पर झांकी निकाली गई। पूरे गांव की परिक्रमा करने के बाद महाराज जी की शोभा यात्रा चौपाल पर आकर समाप्त हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ बसपा के प्रभारी नईम मलिक ने फीता काटकर किया। इस मौके पर आयोजित धर्मसभा में गांव के जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह ने कहा कि हमें संतों का सम्मान करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।


बसपा नेता निर्मल दास ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज उनके समाज तथा देश के लिए आदर्श हैं। उनके बताए मार्ग पर चलने से ही व्यक्ति का भला हो सकता है। इस मौके पर रोहताश, रामलाल, रविकुमार, भंवर सिंह, शेखरचंद, ब्रहमदास, ओमपाल, लाल्ला, विपिन कुमार, अमरीश कुमार, प्रवेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed