{"_id":"5f64e6398ebc3e980b4c3eab","slug":"sanjhi-devband-news-mrt501971044","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांझी उत्सव में सांझी की रचना करने वाले श्रद्धालु सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांझी उत्सव में सांझी की रचना करने वाले श्रद्धालु सम्मानित
विज्ञापन

देवबंद। प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में श्री राधा नवरंगी लाल जी महाराज का सांझी उत्सव अब अगले वर्ष तक के लिए विश्राम कर गया।
मंदिर के सेवाधिकारी नीरज गोस्वामी ने बताया कि सांझी उत्सव में रसिकों द्वारा नित्य प्रतिदिन संध्या देवी की उपासना की गई। रसिकों ने राधे तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए, सच कहता हूं मेरी तकदीर बदल जाए, मन भूल मत जाइयो राधा रानी के चरण, राधारानी के चरण महारानी के चरण और प्रेम की दुनिया बनी पाकर छवि जो धाम है, लाडली के इन चरण कमलों को नित्य प्रणाम है और यशोमति नंदन पीछे फिरि है, जो कोई राधा नाम सुमिरि है पदों का गायन कर प्रिया जी को रिझाया गया। इस अवसर पर 16 दिनों तक सांझी की रचना कर रही पुष्पा गोयल, रेखा गोयल, सारिका गर्ग को ठाकुर श्री राधानवरंगी लाल जी महाराज की पटका माला प्रसाद के रूप में देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुशील गोयल, अमित कंसल, सतेंद्र बंसल, प्रदीप गोयल, विकास गर्ग, मोनू बंसल, मनोज गोयल, हितेश गोस्वामी अभिषेक गोस्वामी, निकुंज गोस्वामी आदि मौजूद रहे।