फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanjeev Balyan encompass housing

संजीव बालियान के आवास पर धरना

Mon, 22 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 22 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Balyan encompass housing
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रविवार को साउथ सिविल लाइन स्थित केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के आवास का घेराव किया और धरना दिया।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि हरियाणा में जाट समाज शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहा था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज और गोली चलवाकर जुर्म किया है।
विज्ञापन


धरने पर एमएलसी मुश्ताक चौधरी,  संजय राठी, कंवरपाल फौजी, हर्ष राठी, सुधीर भारतीय, नवीन राठी, कृष्णपाल राठी, विदित मलिक, बिजेंद्र मलिक, प्रेम प्रधान, जगपाल राठी, संजीव कुमार, विकास बालियान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान ने की आत्मदाह की कोशिश
तितावी। आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज के लोगों ने तितावी क्षेत्र में कई जगहों पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक बुजुर्ग ने आत्मदाह की कोशिश की।

रविवार सुबह को तितावी क्षेत्र के लालूखेड़ी,  तितावी और बघरा में रालोद और भाकियू कार्यकर्ताओ ने जाम लगाया। लालूखेड़ी बस स्टैंड पर रालोद के राजीव लाटीयान तथा भाकियू के विपुल निर्वाल के नेतृत्व में जाम लगाया। तितावी में आंदोलन के दौरान एक बुजुर्ग कालूराम निवासी मोहम्मद पुर मॉडम ने आत्मदाह करने की कोशिश की।

किसी तरह लोगों ने उसे रोका। रोहित  चौधरी, जितेंद्र, अमरजीत सिंह, संजीव लाटियान, विवेक दहिया, श्रीराम तोमर मौजूद रहे।

छपार में हाईवे पर किया कब्जा
छपार। जाट आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज के लोगों ने हाईवे जाम लगाकर नारेबाजी की। नेशनल हाईवे पर स्थित बढेड़ी चौराहे पर गांव दतियाना और बढेड़ी के जाट समाज के लोगों ने हाईवे जाम लगाया। जाटों को आरक्षण की मांग की।

हरियाणा में जाटों द्वारा आरक्षण के लिए आंदोलन  पर सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई का विरोध किया। आंदोलन में मरने वालों को 50-50  लाख रूपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

सीओ सदर अकील अहमद को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अंकित कुमार, नरेंद्र सिंह, सतीश कुमार, मनोज कुमार, हर्षित  चौधरी, अवनीश कुमार, ललित, सोमपाल, सुंदरपाल, विरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

भोपा में जमकर नारेबाजी
भोपा। आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज के लोगों ने भोपा गंगनहर पुल पर जाम लगा हरियाणा सरकार के खिलाफ गुस्से का इजहार किया।

रालोद ने नायाब तहसीलदार जमन सिंह को ज्ञापन दिया। इस दौरान हरियाणा में शहीद हुए आंदोलनकारियों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला सचिव दुर्गेश राठी, राजुल, रविंद्र अथाई, हरीश राठी, पुष्पेंद्र बेहडा थ्रू, मनोज, जवाहर सिंह, शोरण सिंह रहे। जाम के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुरकाजी में भी जाटों  का हंगामा
पुरकाजी। आरक्षण की मांग करते हुए रविवार को पुरकाजी बाईपास पर ग्राम सलेमपुर के निकट जाट समाज के लोगों ने जाम लगाया।

इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने अन्य मार्गों का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान लोकदल नेता गोल्डी राठी, अरविंद राठी, वीरेंद्र राठी, बिट्टू चौधरी, सोनू राठी, रवि राठी, ओजनबीर, जोगेंद्र, नीटू अहलावत, सोनू, संदीप,  कपिल, प्रवीण, बबलू, राजपाल सिंह, धर्मवीर  सिंह, साहबलाल, सतेंद्र चौधरी, धीर सिंह रहे।

शाहपुर में जाम, यात्री हलकान
शाहपुर। शाहपुर क्षेत्र में भी कई स्थानों पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। जाटों को आरक्षण देने की मांग की गई। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आरक्षण की लड़ाई में हम हरियाणा के लोगों के साथ है। अगर जाटों को आरक्षण नहीं दिया जा सकता तो आरक्षण को पूरी तरह समाप्त किया जाए।


शाहपुर में मंसूरपुर मोड़ के अलावा काकड़ा, बरवाला, सांझक में जाम में लगाकर जाटों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धर्मबीर बालियान, नीटू दुलहेरा, मा. बीरसेन, सतेंद्र प्रधान, बबलू सोरम, मनोज बालियान, कल्लू पुष्पेंद्र, बबलू कुटबा, पलटू, विजय कपिल, राजेंद्र, अनुज, सर्वेंद्र, सचिन, राजीव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed