{"_id":"6058e12f8ebc3e8ca2544ce8","slug":"sanjay-rana-topped-the-speech-competition-muzaffarnagar-news-mrt531229123","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में संजय राणा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में संजय राणा अव्वल
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में संजय राणा अव्वल
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग ने भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसका विषय था भारत को आत्मनिर्भर बनाने में स्थानीय उद्योगों की भूमिका रही। प्रतियोगिता में छात्र संजय राणा को प्रथम स्थान मिला। इशिका दूसरे और निकिता तीसरे स्थान पर रही।
भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. शशि शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. सुषमा सैनी, राहुल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। निर्णायक मंडल में डॉ मुकेशचंद, डॉ रचना त्यागी रहे। छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता में स्थानीय उत्पादों की महत्ता पर बल दिया। यह भी बताया कि स्थानीय उत्पादों से किस प्रकार हमारा अर्थचक्र घूमता है। अर्थ व्यवस्था के पांचों स्तंभ को मिश्रित कर ही अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। स्थानीय उद्योग विकसित होंगे तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी डिमांड बढे़गी। अलीशा और आयुषी को सांत्वना पुरस्कार मिला। गुलनिदेश्वर को विशेष पुरस्कार दिया गया। आयोजन में डॉ. अर्चना सिंघल और डॉ. रूही जावेद एवं तनुराज का सहयोग रहा।