फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanjay Mittal group won in Gur Mandi elections

Muzaffarnagar News: गुड़ मंडी चुनाव में संजय मित्तल गुट जीता

Fri, 28 Jun 2024 04:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Mittal group won in Gur Mandi elections
मुजफ्फरनगर। एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी की कार्यकारिणी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हुआ। देर रात तक मतों की गिनती कराई गई। बिकवाल और खरीदार के 31 पदों पर संजय मित्तल गुट के प्रत्याशियों ने संजय मिश्रा गुट के प्रत्याशियों को पराजित किया।
विज्ञापन

गुड़ एंड खांडसारी मर्चेंटस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सुबह से गहमागहमी रही। चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में मतदान सुबह दस बजे आरंभ हुआ। इस दौरान मतदाताओं ने उत्साह दिखाया और दोपहर तीन बजे तक शत प्रतिशत मतदान हो गया। बिकवाल और खरीदार के कुल 31 पदों की कार्यकारिणी के गठन के लिए व्यापारियों ने मतदान किया।
विज्ञापन

कुल 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे, जिनमें 31 का चयन अधिकतम वोटों के आधार पर होता है। इस चुनाव में कुल 257 मतदाताओं ने भाग लिया। देर रात घोषित नतीजों में संजय मित्तल गुट ने संजय मिश्रा गुट को पराजित कर दिया। चयनित कार्यकारिणी के सदस्य जल्द ही अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव करेंगे। खरीदार सदस्यों में से अध्यक्ष और बिकवाल सदस्यों में महामंत्री चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------------------------------
26 साल बाद कराना पड़ा चुनाव

नवीन मंडी व्यापारी अरुण खंडेलवाल ने बताया कि मंडी में 26 बाद आमने-सामने का चुनाव हुआ है। प्रदेश के व्यापारियों में इस चुनाव की बड़ी अहमियत थी, उस समय वोट भी चार गुणा थे। 26 साल से आपसी सहमति से कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का चुनाव हो रहा था। कभी इस चुनाव की इतनी अहमियत थी कि कार्यकारिणी में जनसंघ के पांच सदस्यों के चुने जाने पर उनके स्वागत के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह आए थे।

--------------------------------------

अमेरिका से लिए चुनाव में हिस्सा
एसोसिएशन के वर्तमान मंत्री श्याम सिंह सैनी ने कार्यकारिणी के लिए यह चुनाव अमेरिका में रहते हुए लड़ा। वह इस समय अपनी बेटी के पाास अमेरिका गए हुए हैं।
--------------------------------------
इनसेट
बिकवाल में इनकी हुई जीत
बिकवाल वर्ग में अंकित गर्ग, अरविंद गोयल, आशु गोयल, आशीष बंसल, अनुज कुमार, ब्रजभूषण, देवेंद्र कुमार, कपिल जैन, निकेत कुमार, नितिन सिंघल, नितिन कुमार, प्रदीप कुमार, शुभम, सचिन गोयल, विनोद कुमार चुने गए हैं।
--------------------------------------

इनसेट
खरीदार में यह जीत गए
खरीदार वर्ग में अनुज सिंघल, अमित जैन, हरि शंकर तायल, मुकेश जैन, मनोज कुमार, मनमोहन मूंदडा, पुलकित गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, राजेश गोयल, सुनील कुमार, संदीप गुप्ता, सुरेंद्र बंसल, श्याम सुंदर, संजय मित्तल, विजय और विजय कुमार जीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed