फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanjay Chauhan becomes president of Lekhpal Sangh Khatauli

लेखपाल संघ खतौली के अध्यक्ष बने संजय

Mon, 18 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Chauhan becomes president of Lekhpal Sangh Khatauli
खतौली में लेखपाल संघ के चुनाव में जीत होने के बाद विजयी प्रत्याशी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
लेखपाल संघ खतौली के अध्यक्ष बने संजय चौहान
विज्ञापन

खतौली। तहसील सभागार में सोमवार को लेखपाल संघ का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर संजय चौहान ने जीत दर्ज कराई। समर्थकों ने उनका फूलमाला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

तहसील खतौली के लेखपाल संघ के चुनाव पर्यवेक्षक विनोद कुमार, चुनाव अधिकारी चंद्रपाल शर्मा, ललित मोहन शर्मा ने बताया कि लेखपाल संघ तहसील खतौली के चुनाव में अध्यक्ष पद पर संजय चौहान और विजय कुमार चुनाव लड़ रहे थे। संजय चौहान को 16 मत प्राप्त हुए। वहीं, विजय कुमार को 13 मत मिले। सचिव पद पर सुनील शर्मा को 16 मत और विजेंद्र कुमार को 13 मत प्राप्त हुए। कुल 29 वोटों की गिनती में संजय चौहान ने अपने प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार को तीन मतों से हराया, वहीं, सचिव पद पर सुनील कुमार शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी विजेंद्र कुमार को भी तीन वोटों से मात दी। सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इंद्रसेन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनंत कुमार, उपमंत्री पद पर कृष्णपाल, कोषाध्यक्ष पद पर अमरदीप, ऑडिटर पद पर रवि सैनी को सर्वसम्मति से बनाया गया। चुनाव की घोषणा के बाद जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed