फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanitation workers who do not reach on duty will be punished

केंद्रीय राज्य मंत्री ने सफाई कर्मियों का रिकार्ड तलब किया

Mon, 28 Jun 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers who do not reach on duty will be punished
ड्यूटी पर नहीं पहुंचने वाले सफाईकर्मियों पर गिरेगी गाज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने डीएम को पत्र लिखकर शहर के वार्डों में तैनात सफाई कर्मचारियों की सूची, फोन नंबर का रिकार्ड तलब किया है। उनकी इस चिट्ठी से पालिका में हलचल मची हुई है।
शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर पालिका प्रशासन ने नियमित कर्मचारियों के साथ ही संविदा और दैनिक वेतन भोगी व्यवस्था के आधार पर सफाई कर्मचारियों को रखा हुआ है। इसके बाद भी वार्डों में सफाई व्यवस्था का स्तर सुधार पर नहीं आ रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री व स्थानीय सांसद डॉ संजीव बालियान ने डीएम सेल्वा कुमारी जे को पत्र लिखकर नगरपालिका परिषद के सभी 50 वार्डों में सफाई कार्य के लिए तैनात स्थायी कर्मचारी, संविदा और ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों की संख्या, इन कर्मचारियों के नाम व फोन नंबरों सहित सूची, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं अवकाश का विवरण और कर्मचारियों के कार्य क्षेत्र तथा समय सारिणी का विवरण प्राथमिकता पर उपलब्ध कराने के लिए कहा है। बालियान के इस पत्र के बाद डीएम ने पालिका के ईओ से कर्मचारियों के संबंध में तत्काल सूचना मांगी है। इसके लिए ईओ के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव कुमार सूचना एकत्र करने में जुट गये, उन्होंने इसके लिए सभी सफाई नायकों को सख्त आदेश जारी करते हुए उनसे अपने अपने क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति और अवकाश की सूचना उपस्थिति रजिस्टर की छायाप्रति सहित तथा बीट चार्ट उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

संजीव बालियान की इस चिट्ठी ने पालिका में पूरी हलचल मचा दी है। कुछ वार्डों में सफाई कर्मचारी कार्य पर भी नहीं आते हैं। डॉ संजीव बालियान ने बताया कि सभी वार्डो में ईओ, स्वास्थ्य अधिकारी के साथ सभासद सफाई कर्मियों की क्रास चेकिंग करेंगे। जो कर्मचारी अनुपस्थित मिलेंगे उनका वेतन काटा जाएगा। जानकारी यह मिली थी कि कुछ लोग बिना काम के ही वेतन ले रहे हैं, ऐसे लोगों पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed