फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Samandas Maharaj remembered with reverence

श्रद्धा के साथ याद किए गए समनदास महाराज

Fri, 12 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Samandas Maharaj remembered with reverence
शुकतीर्थ गुरु रविदास समनदास आश्रम में गुरु गद्दी की पूजा अर्चना करते आश्रम प्रबंधक स्वामी गोवर् - फोटो : MUZAFFARNAGAR
श्रद्धा के साथ याद किए गए समनदास महाराज
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ में गुरु समनदास महाराज की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगी। सत्संग में संतों ने गुरु समनदास की भक्ति का बखान किया। बैंड बाजों की बीच शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया।

गुरु रविदास समनदास आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सादे वस्त्रों में भक्ति से गरीबों का भला करने वाले गुरु समनदास महाराज जैसे संत विरले ही मिलते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि संत के मिल जाने से कल्याण हो जाए, ऐसे संत गुरु समनदास महाराज थे। आश्रम प्रबंधक गोवर्धन दास महाराज ने कहा कि नशाखोरी का त्याग कर शिक्षा और संत सेवा की प्रतिज्ञा कर यहां से जाएं, तभी आपकी यात्रा सफल होगी। आने वाले समय में गुरु गद्दी का स्थान सबसे ऊंचा होगा। सत्संग में स्वामी शारदा दास हथिनी कुंड बैराज जमुना नगर राजादास, शंभू घाट मेहराज दास हरिद्वार, सच्चिदानंद दास बिजनौर, राकेश दास, स्वामी मोनू दास महाराज ने प्रवचन किए। इस दौरान संदीप दास श्याम सिंह, इंद्रेश दास, विजय दास ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed