फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Samajwadi Party workers' conference

देश-प्रदेश में कुशासन से ऊब चुकी जनता, गोरखपुर कांड को लेकर सपा ने भाजपा सरकार पर निशाना 

Wed, 06 Sep 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 06 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party workers' conference
सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के जिलास्तरीय सम्मेलन में देश-प्रदेश सरकार पर निशाना साधा गया। वक्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश में कुशासन से जनता ऊब चुकी है। भाजपा सरकारों की गलत नीतियों से जनता हलकान हो गई है। प्रदेश सरकार पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज कांड को लेकर निशाना साधा गया। वक्ताओं ने एकजुट होकर देश-प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने का आहृान किया।  
विज्ञापन


जानसठ रोड एक बैंक्वेट हॉल में सपा ने जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि आज देश और प्रदेश में हालात खराब हैं। लोगों से धार्मिक आजादी छीनने का प्रयास हो रहा है।  प्रदेश में मासूमों की लगातार मौत सरकार की विफलता को साबित कर रही है। व्यापारी, उद्यमी और मजदूर कोई भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा के नाम पर अत्याचार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि सक्रिय सदस्यों के बीच ही पार्टी के डेलीगेट चुने जाएंगे। इसके साथ ही वक्ताओं ने कहा कि देश-प्रदेश सरकार के खिलाफ जनता के बीच जाकर उनकी जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जाए।  उन्होंने कहा कि 2019 में जनता भाजपा को सबक सिखाने की तैयारी कर रही है। जनता के बीच जाकर कार्यकर्ता सपा की नीतियों और संविधान के बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी तथा संचालन जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, मुकेश चौधरी, गौरव स्वरूप, प्रमोद त्यागी, चंदन सिंह चौहान, लियाकत अली, राशिद सिद्दीकी, अंसार आढ़ती, महेश बंसल, शौकत अंसारी, साजिद हसन, वसी अंसारी, राहुल वर्मा, सूर्यप्रताप राणा, सुबोध त्यागी, संदीप बालियान, मुस्तकीम पहलवान आदि मौजूद रहे।  

सपा के कार्यों की वाहवाही लूट रही भाजपा
लखनऊ में मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। साथ ही सपा के कार्यों पर वाहवाही लूटने वाली प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा सरकार की योजनाओं के नाम बदलने पर भी कार्यकर्ताओं ने एतराज जताया।  

सपा के प्रदेश सचिव अनस खान के नेतृत्व में शिवचौक पर कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर लखनऊ में मेट्रो कार्य पूर्ण होने पर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह योजना सपा मुखिया अखिलेश यादव की थी, जो सपा सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट था। सपा सरकार ने आम जनता के हित में पांच साल तक कार्य किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।


कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सपा सरकार में बनी योजनाओं के नाम बदल रही है। साथ ही सपाइयों ने प्रदेश सरकार को गोरखपुर और फर्रुखाबाद में मासूमों की मौत के लिए भी जिम्मेदार ठहराया। पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई। इस दौरान अरशद आलम, सलमान खान, सोनू, सत्तार मंसूरी, वसीम कुरैशी, अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed