छापेमारी पर भड़के सपा विधायक: जेई से पंकज की बातचीत का ऑडियो वायरल, कहा- ज्यादा अंग्रेजी मत बोलो, रोज का ड्रामा ठीक नहीं
विधायक ने कहा कि ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। जेई का कहना है कि अधिकारियों को विधायक के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उर्जा निगम की ओर से रमजान माह में सुजडू में की गई छापेमारी पर चरथावल के सपा विधायक पंकज मलिक ने जेई पर नाराजगी जताई। दोनों की बातचीत का कथित ऑडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें विधायक कह रहे हैं कि ज्यादा अंग्रेजी मत बोलो। एक ही धर्म के लोगों या एक ही गांव में तो बिजली चोरी नहीं हो रही। यह गलत किया जा रहा है।
वायरल ऑडियो में विधायक कह रहे हैं कि सारी बिजली चोरी सुजडू में नहीं है। छापेमारी के नाम पर रोज का ड्रामा ठीक नहीं है। विधायक ने कहा कि उच्चाधिकारियों से बातचीत हो गई है, रमजान माह के बाद चेकिंग की बात हुई थी। उन्होंने जेई से स्पष्टीकरण मांगा। क्या सिर्फ एक ही गांव की चेकिंग का आदेश है। सरकार का आदेश जाति विशेष के लिए नहीं है।
विधायक ने कहा- ऑडियो के साथ की गई छेड़छाड़
विधायक ने डपटते हुए कहा कि जितना कहा जा रहा है, उतना करो। तुम्हारी कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। चेकिंग अभियान को रोककर कॉल करो। इसके बार कॉल कट जाती है। उधर, ऑडियो वायरल होने के बाद विधायक ने कहा कि ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने जेई से एक ही धर्म के लोगों को निशाना बनाने पर सवाल किया था। जेई राजेश कुमार का कहना है कि अधिकारियों को विधायक के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.