फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Samadhi of Jain saint given in the premises at Atishya Kshetra Vahlana

Muzaffarnagar News: अतिशय क्षेत्र वहलना में परिसर में दी गई जैन संत को समाधि

Thu, 30 Mar 2023 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Samadhi of Jain saint given in the premises at Atishya Kshetra Vahlana
जैन मुनि ​शिव भूषण की मृत्यु महोत्सव यात्रा में शामिल जैन श्रद्वालु।
जैन संत शिव भूषण जी महाराज की अंतिम यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जैन संत मुनि 108 शिव भूषण जी महाराज की अंतिम यात्रा में हजारों जैन श्रद्धालु शामिल हुए। मार्गदर्शक संत को श्रद्धाभाव के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी समाधि क्रिया श्री दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र वहलना परिसर में की गई।
मंगलवार की शाम ठाकुरद्वारा मंदिर में प्रवास कर रहे जैन मुनि 108 शिव भूषण महाराज का देव लोक गमन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शिव भूषण जी महाराज की समाधि की सूचना पर जैन समाज शोकाकुल हो गया। दीक्षा लेकर घर त्याग करने के बाद से जैन मुनि 108 श्री शिव भूषण जी महाराज लगातार आत्म कल्याण और जगत कल्याण की भावना से कार्य कर रहे थे। उनके धार्मिक भजन, पूजन लोगों को आध्यात्म की चरम सीमा तक पहुंचाते रहे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जैन मंदिर ठाकुर द्वारा से श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना मंदिर परिसर तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम संस्कार जैन धर्म के अनुसार किया गया। आसपास के जनपदों और राज्यों से भी लोग पहुंचे। आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के पदाधिकारी रविंद्र जैन ने बताया कि शहर के सभी जैन मंदिरों के पदाधिकारी, संगठनों से जुड़े लोग भी अंतिम यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यात्म की अलख जगाई
देवलोक गमन करने वाले जैन मुनि श्री शिव भूषण महाराज ने अपने प्रवचन, भजनों के जरिए धर्म प्रभावना, शाकाहार प्रचारक, उद्धारक की भूमिका निभाई। उनके सानिध्य में समाज के अनेक लोगों ने अध्यात्म की ऊंचाइयों को छुआ था। उनके निधन से संपूर्ण समाज को क्षति हुई है। लोगों ने समाज के उत्थान के लिए उनके योगदान काे याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed