{"_id":"5776be3e4f1c1b704d79a858","slug":"samadhi-fire-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी ने दी अग्नि समाधि की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुजारी ने दी अग्नि समाधि की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
अपनी चिता बनाता मंदिर का पुजारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना के शिव शक्तिधाम मंदिर के पुजारी ने 48 घंटे के अंदर मंदिर के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन को हटवाने की मांग की है। पुजारी ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे अग्नि समाधि ले लेगा। जिसकी जिम्मेदारी विद्युत निगम अधिकारियों की होगी।
कस्बे के बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर शिव शक्तिधाम मंदिर में मोहन गिरि पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। इस लाईन को हटवाने के लिए वे छह वर्षों से प्रयास कर रहे हैं।
डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि उन्होंने अन्न का त्याग कर रखा है और अपनी चिता तैयार कर रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे में उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अग्नि समाधि लेंगे।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि इसके संबंध में अभी जानकारी प्राप्त हुई है। महंत जी से वार्ता कर उचित कार्रवाई की जाएगी। सीओ एसपी शर्मा का कहना है कि मंदिर के पुजारी से इस संबंध में वार्ता की जाएगी। उच्चाधिकारियों से संपर्क कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।