फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Salim will decide the politics of Gurjar satraps

UP Election 2022 : इस सीट पर उल्टा पड़ सकता है भाजपा का ये दांव, कांटे की टक्कर दे रहा गठबंधन प्रत्याशी

Fri, 11 Feb 2022 12:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 11 Feb 2022 12:58 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर भाजपा के लिए बड़ी चुनौती होगी। यहां भाजपा को बाहरी प्रत्याशी मैदान में उतारने का दांव उल्टा पड़ सकता है। चुनाव से पहले यहां स्थानीय और बाहरी का मुद्दा काफी चर्चा में था।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Salim will decide the politics of Gurjar satraps
पुरकाजी में मतदान करने जाती मुस्लिम समाज की महिलाएं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में मीरापुर विधानसभा सीट पर भाजपा का बाहरी प्रत्याशी को मैदान में उतारने का दांव उल्टा पड़ सकता है। इस सीट पर स्थानीय और बाहरी का मुद्दा चुनावी तैयारियों के बीच सबसे ज्यादा प्रभावी रहा था। रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान यहां भाजपा प्रत्याशी को अच्छी चुनौती दे रहे हैं। बसपा प्रत्याशी सालिम को मिलने वाले वोट यहां हार-जीत के अंतर का निर्णय करेंगे।

विज्ञापन


मीरापुर विधानसभा सीट पर 2017 में भाजपा के अवतार भड़ाना चुनाव जीते थे। भड़ाना क्षेत्र में बहुत कम आए और आम जनता से पांच साल तक उनका अधिक संपर्क नहीं रहा। इस कारण क्षेत्र की जनता अपने आपको ठगा सा महसूस करती रही। अवतार भड़ाना रालोद में शामिल हो गए। भाजपा ने यहां से गाजियाबाद के प्रशांत गुर्जर को प्रत्याशी बना दिया।
विज्ञापन




वहीं रालोद ने इस सीट पर पूर्व उप मुख्यमंत्री नारायण सिंह के पौत्र एवं पूर्व सांसद संजय चौहान के पुत्र चंदन चौहान को प्रत्याशी बनाया। इस बार यहां चुनाव में स्थानीय और बाहरी का मुद्दा सबसे ज्यादा चला और इसका लाभ यहां रालोद को मिलता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

रालोद को गठबंधन का वोट जहां एकजुटता के साथ मिला, वहीं भाजपा का परंपरागत वोट भी रालोद प्रत्याशी को मिलता दिखाई दिया। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी को मिलने वाले वोट हार-जीत के अंतर का निर्णय करेंगे। यहां कुल 314585 वोट है, जिनमें से 217374 ने मतदान किया है।



यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed