{"_id":"5f206f8e8ebc3e63ad47e561","slug":"salesmen-killed-after-asking-for-money-at-a-petrol-pump-muzaffarnagar-news-mrt493546339","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर रुपये मांगने पर सेल्समैन को मारी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर रुपये मांगने पर सेल्समैन को मारी मारी
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में गोली मारकर भागता बदमाश व घायल की जेब खंगालता दूसरा बदमाश।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप पर रुपये मांगने पर सेल्समैन को मारी मारी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन को पेट्रोल के पैसे मांगने पर गोली मार दी और फरार हो गए। सेल्समैन को गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
कस्बा निवासी सपा नेता आदेश गर्ग का जौला गांव के बाहर कांधला रोड पर पीहू नाम से पेट्रोल पंप है। यहां छह सेल्समैन तैनात हैं। मंगलवार दोपहर दो बजे तीन सेल्समैन अमित, मुकेश और मुकुट लाल पेट्रोल-डीजल दे रहे थे। मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक सवार दो बदमाश आए। उन्होंने अमित (35) पुत्र राजपाल निवासी राजपुर गढ़ी से बाइक में पेट्रोल डलवाया। अमित ने रुपये मांगे, तो एक बदमाश ने पिस्टल व दूसरे ने तमंचा निकाल लिया। बदमाशों ने अमित की कमर में गोली मार दी। अमित नीचे गिर गया। पिस्टल धारी दूसरे बदमाश ने उसकी जेब खंगाली। जेब में रुपये नहीं मिलने पर बदमाश हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। सेल्समैन मुकेश ने यूपी 112 नंबर पर कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। सूचना पर पंप मालिक का बेटा इशांत गर्ग मौके पर पहुंचा। एक सेल्समैन ने दो किमी दूर खड़ी यूपी 112 पुलिस को बुलाया। इसके बाद अमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाली और जांच शुरू कर दी।
लूटपाट करना ही था बदमाशों का मकसद
बुढ़ाना। कांधला रोड स्थित पीहू पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने आए बदमाशों का मकसद लूटपाट करना ही था। दरअसल, मंगलवार दोपहर दो बजे पेट्रोल पंप पर पहुंचे बदमाश पहले से मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। कोविड-19 के चलते पंप पर तैनात सेल्समैन अमित, मुकेश व मुकुट लाल ने इस पर कोई शक नहीं किया। बदमाशों ने सेल्समैन अमित से बाइक में पेट्रोल डलवाया और तेल डालने के बाद जब अमित ने उनसे रुपये मांगे, तो एक बदमाश ने पिस्टल व दूसरे ने तमंचा निकाल लिया। सेल्समैन मुकेश व मुकुटलाल ने बताया कि बदमाशों ने अमित से पेट्रोल बिक्री के रुपये भी मांगे और विरोध करते ही उसे गोली मार दी। गोली लगने पर अमित नीचे गिरा तो पिस्टलधारी बदमाश ने उसकी जेब भी खंगाली और उसमें रुपये न मिलने पर हवाई फायर कर फरार हो गए।
विज्ञापन
नहीं रिसीव हुई डायल-112 पर कॉल
बुढ़ाना। पेट्रोल पंप के सेल्समैन मुकेश का कहना है कि घटना के तत्काल बाद उसने डायल-112 पर कॉल की, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव ही नहीं की। इस पर दूसरा सेल्समैन वहां से बाइक लेकर करीब दो किलोमीटर दूरी पर खड़ी डायल-112 की गाड़ी पर पहुंचा और उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौक पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। सेल्समैन मुकेश का कहना है कि यदि डायल-112 ने कॉल रिसीव की होती तो हो सकता है कि वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश गिरफ्त में आ जाते।
पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज
बुढ़ाना। कांधला मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर हुई लूट व फायरिंग की वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।