{"_id":"5dadfda08ebc3e93a8447c27","slug":"salary-of-60-employees-stopped-due-to-clerical-leave-muzaffarnagar-news-mrt4498010173","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक के अवकाश पर जाने से साठ कर्मचारियों का वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिक के अवकाश पर जाने से साठ कर्मचारियों का वेतन रुका
विज्ञापन
लिपिक के अवकाश पर जाने से 60 कर्मचारियों का वेतन रुका
मीरापुर। नगर पंचायत के एक लिपिक द्वारा लंबे समय के अवकाश पर चले जाने से नगर पंचायत के तमाम वित्तीय काम ठप हो गए। चार माह से नगर पंचायत के साठ कर्मचारियों को वेतन न मिलने से पीड़ितों में रोष बढ़ता जा रहा है। दीपावली के त्योहार पर वेतन न मिलने से कर्मचारियों के चेहरे उदास हैं।
नगर पंचायत के लिपिक संजीव शील काफी समय से कार्यालय नहीं आ रहे हैं। नगर पंचायत के सभी वित्तीय कार्य संजीव शील की देखरेख में ही होते हैं। लिपिक के लंबे अवकाश पर जाने से साठ कर्मचारियों को चार माह से वेतन भी नहीं मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर्व को देखते हुए प्रदेश के सभी कर्मचारियों को 25 अक्तूबर तक वेतन भुगतान कराने के आदेश जारी किए हैं, लेकिन संबंधित बाबू के न होने से मीरापुर नगर पंचायत के साठ कर्मचारियों की दिवाली की रौनक गायब हो जाएगी। ईओ ने बताया कि कर्मचारियों का करीब 60 लाख रुपया बकाया वेतन के रूप में बैंक में पड़ा है। वेतन भुगतान से परेशान कर्मचारियों ने डीएम से दीपावली पहले वेतन दिलाने की मांग की है।
बेटों की दीर्घायु की कामना की
मीरापुर। परिवार में पुत्रों की दीर्घायु व कुशल जीवन की कामना को लेकर माताओं ने अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया। इस पर्व को पुत्रवती माता अपने पुत्रों के कुशल व दीर्घायु जीवन के लिए व्रत रखती हैं। शाम को तारा दर्शन व पूजा अर्चना के उपरांत व्रत खोलकर भोजन ग्रहण करती हैं। इस पर्व की पूजा में प्रयोग किए जाने वाले मिट्टी के खिलौनों आदि की खरीदारी की जाती है। महिलायें इस संबंध में प्रचलित पौराणिक कथा का भी श्रवण करती हैं।
विज्ञापन
अवैध बंदूक समेत बंदी
मीरापुर। पुलिस ने गांव खेड़ी सराय निवासी दो युवकों से एक बंदूक तथा एक देशी तमंचा कारतूसों के साथ बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया। शनिवार की देर रात पुलिस भुम्मा नहर पुल के पास गश्त पर थी। इसी दौरान दो युवक आकाश पुत्र रोहताश व सुशील उर्फ छोटू पुत्र दलसिंह निवासीगण ग्राम खेड़ी सराय संदिग्ध अवस्था में घूमते मिले। तलाशी लेने पर आकाश से एक बंदूक 12 बोर, दो कारतूस तथा सुशील से एक तमंचा व कारतूस बरामद किए गए।