फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saint's life was dedicated to virtuous deeds: Kataria

पुण्य कर्म को समर्पित था संत का जीवन: कटारिया

Wed, 09 Oct 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Saint's life was dedicated to virtuous deeds: Kataria
शुकदेव आश्रम में परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया को आशीर्वाद देते पीठाधीश्वर ओमानंद महाराज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना। प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने कहा कि शिक्षा ऋषि का निष्काम जीवन पुण्य कर्म करने की प्रेरणा देता है। पौराणिक शुकतीर्थ के दर्शन से आनंद और आध्यात्म की अनुभूति होती हैं।
विज्ञापन

भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया ने शिक्षा ऋषि के समाधि मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित की। अक्षय वट की परिक्रमा कर श्री शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना की। स्वामी कल्याणदेव संग्रहालय के अवलोकन के उपरांत उन्होंने पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया। मंत्री कटारिया ने कहा कि शुकतीर्थ ऋषियों की पावन भूमि है। वीतराग संत की निष्काम सेवा पुण्य कर्म को समर्पित रही। शिक्षा ऋषि के महान व्यक्तित्व की बातें सुनने से सद्कर्म की ऊर्जा मिलती है। भागवत पीठ में इतिहास और वर्तमान की श्रेष्ठता का संगम है। कथा व्यास सुमन शास्त्री, नमामि गंगे के सह संयोजक डा. वीरपाल निर्वाल, भाजपा नेता अमित राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed