फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Said Vice Chancellor - Teacher is the link for intellectual development of students

विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास की कड़ी शिक्षक

Wed, 16 Feb 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Said Vice Chancellor - Teacher is the link for intellectual development of students
चौधरी छोटूराम डिग्री कालेज में मेधावियों को सम्मानित करते कुलपति व प्राचार्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय पुवारका सहारनपुर के कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह ने कहा कि वर्तमान में अर्थव्यवस्था का स्वरूप बदल चुका है। अब अर्थव्यवस्था बौद्धिक हो गई है और विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास की कड़ी शिक्षक है। सरकार की ओर से वर्चुअल लैब, ई-स्टडी लैब, ई-कंटेंट स्टूडियो और नेटवर्क हब बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसकी महत्वपूर्ण कड़ी शिक्षक ही है।
विज्ञापन

बुधवार को श्रीराम कॉलेज के सभागार में नवस्थापित मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के कुलपति और कुलसचिव डॉ. वीके मौर्य का अभिनंदन समारोह हुआ। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के सचिव संकल्प कुलश्रेष्ठ ने स्वागत किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि शिक्षक अधिक से अधिक ई-कंटेंट बनाकर वेब पर अपलोड करें, जिससे दूरदराज बैठा छात्र भी इनका लाभ उठा सके। शाकंभरी विश्वविद्यालय का भवन बनने में अभी समय लग सकता है। तब तक कॉलेजों में उपलब्ध संसाधनों व वर्चुअल लैब का प्रयोग करके विश्वविद्यालय की शिक्षा की बुनियाद मजबूत करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के निदेशक डॉ. आलोक गुप्ता ने मुख्य अतिथि प्रो एचएस सिंह के जीवन परिचय के विषय में जानकारी दी। कॉलेज की अध्यक्ष पूनम शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन प्रवक्ता कनुप्रिया एवं श्रुति मित्तल द्वारा किया गया। मौके पर प्रबंध समिति सदस्य डॉ. मोहम्मद आरिफ, कार्यकारी निदेशक डॉ. निशांत कुमार राठी, डॉ. आलोक गुप्ता, डॉ. गिरेंद्र गौतम, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल और कोषाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed