{"_id":"9e4ad6ab238927f57b99d188b137528b","slug":"sahasra-chandi-mahayagna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कुरालसी में सहस्र चंडी महायज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव कुरालसी में सहस्र चंडी महायज्ञ शुरू
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना। कुरालसी गांव के चिंतपूर्णी शाकुंभरी देवी मंदिर में मंगलवार से दस दिवसीय सहस्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। हरिद्वार के भूमा पीठाधीश्वर स्वामी श्री अच्युतानंद तीर्थ जी महाराज के सानिध्य में महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।
प्रात: यज्ञ के बाद मंगलवार को सुबह 11 बजे ब्रहम मूर्ति स्वामी श्री भूमानंद जी महाराज और ब्रह्मलीन तपोनिष्ठ स्वामी श्री लक्ष्येश्वर जी महाराज की ंप्रतिमाओं की मंदिर परिसर में स्थापना और अनावरण हेतु नगर परिक्रमा हुई। इस परिक्रमा के साथ गांव की श्रद्धालु महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
नगर परिक्रमा और कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कलश यात्रा दोपहर दो बजे मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई। शाम करीब तीन बजे भूमा पीठाधीश्वर स्वामी श्री अच्युतानंद तीर्थ जी महाराज ने भक्तों को प्रवचन दिया। उन्होंने बताया अष्टमी (बुधवार) को प्रतिमाओं का अनावरण होगा। सहस्र चंडी महायज्ञ निरंतर जारी रहेगा।