{"_id":"61d5e30f9dc444762f01774c","slug":"safety-of-school-children-paramount-dm-muzaffarnagar-news-mrt57226381","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि : डीएम
मुजफ्फरनगर। विद्यालय में वाहन संचालन को लेकर विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम सीबी सिंह ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सबसे ऊपर है। हमारी परिवहन व्यवस्था इस तरह की होनी चाहिए कि छात्रों के लिए कोई संकट पैदा न हो।
लोकवाणी सभागार में हुई बैठक में डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि जनपद के स्कूली बच्चों को सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। स्कूलों में संचालित वाहनों के विनियमन को उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली 2019 के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन होना चाहिए।
स्कूली बच्चों के आवागमन में प्रयुक्त स्कूल बसों एवं अन्य छोटे वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं का निवारण, उनकी समुचित सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन किया जाना जरूरी है। बैठक में शिक्षा और परिवहन विभाग से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।