{"_id":"5dee8f468ebc3e87975abd8c","slug":"safai-workers-strike-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt457906848","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल, शहर से नहीं उठा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल, शहर से नहीं उठा कूड़ा
विज्ञापन
नगरपालिका में हडताल के चलते खडें कूडा उठाने के वाहन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए, नहीं उठा कूड़ा
मुुजफ्फरनगर। छह दिसंबर को की गई घोषणा के अनुसार नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को कूड़ा उठाने वाले वाहनों को पालिका परिसर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। इसके चलते नगर में कूड़ा नहीं उठा। विभिन्न स्थानों और डलावघरों में कूड़े के ढेर लगे रहे। सफाई कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया है।
सोमवार को सफाई कर्मचारी संघ नगर पालिका ने 16 सूत्री मांगों को लेकर काम बंद कर दिया। कूड़ा उठाने तथा ढोने वाले डंपर, जेसीबी मशीनें आदि नगर पालिका परिसर में ही खड़ी रहीं। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश उंटवाल ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन को छह दिसंबर को ज्ञापन दिया गया था। इन मांगों के संबंध में पालिका अधिकारियों ने उन्हें न तो कोई आश्वासन दिया और न ही मांगें पूरी की गईं। इसके चलते सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी गई। दिनभर शहर से कूड़ा नहीं उठाया गया। विभिन्न चौराहों एवं डलावघरों में कूड़ा पड़ा रहा। शाम को तीन बजे सफाई कर्मचारियों और पालिका अधिकारियों के बीच वार्ता होनी थी। महामंत्री राजू वैध ने बताया कि ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी निर्धारित समय पर कार्यालय में मौजूद नहीं थे। बाद में उन्होंने वार्ता के लिए बुलाया तो चेयरपर्सन मौजूद नहीं थीं। सफाई कर्मचारी चेयरपर्सन एवं ईओ की मौजूदगी में ही वार्ता करेंगे।
इन प्रमुख मांगों के समर्थन में शुरू की हड़ताल
- पालिका में मानक के अनुसार सफाई कर्मचारियों की तैनाती हो।
- रात में कराए जा रहे सफाई कार्य को बंद कराया जाए।
- सातवें वेतन आयोग के शेष बचे एरियर का भुगतान शीघ्र कराया जाए।
- जुलाई 2019 से पांच प्रतिशत महंगाई भत्ते की वेतन वृद्धि का शासनादेश जारी किया जाए।
- मृतक एवं सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों के देयकों का भुगतान हो।
- आउट सोर्सिंग पर रखे 118 सफाई कर्मचारियों का वेतन भुगतान करें।
- सफाई कर्मचारियों को सफाई उपकरण दिए जाएं।
- छह माह पूर्व ठेका प्रथा पर रखे ड्राइवर एवं सफाई कर्मियों को वेतन का भुगतान हो।
सफाई कर्मचारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वार्ता नहीं हुई। जल्द ही वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे - विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ।