फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sadhu-saint met SSP, demanded fair investigation

Muzaffarnagar News: एसएसपी से मिले साधु-संत, निष्पक्ष जांच की मांग

Thu, 08 Jun 2023 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sadhu-saint met SSP, demanded fair investigation
मृतका साध्वी राज योगनी के संबध में  पुलिस अफिस पर पहुचें शुकर्तीर्थ केु साधु-संत।
साध्वी राजनंदेश्वरी की मौत के मामले में चल रही पुलिस की जांच
विज्ञापन

साध्वी के परिजनों, महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज आदि ने बयान दर्ज कराए

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ स्थित महाशक्ति सिद्ध पीठ आश्रम की संचालिका साध्वी माता योगिनी राजनंदेश्वरी की मौत के मामले में जांच चल रही है। बुधवार को साधु संतों और अन्य लोगों ने एसएसपी से मुलाकात की। बाद में साध्वी के परिजनों, महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एसपी देहात कार्यालय में अपने बयान दर्ज कराए।
बुधवार की दोपहर किसान नेता मांगेराम त्यागी और उनके साथ समाजसेवी अरुण त्यागी, महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज एसएसपी कार्यालय पहुंचे। सभी ने एसएसपी संजीव सुमन से वार्ता की और कहा कि पहले मुकदमा दर्ज हो, फिर निष्पक्ष जांच की जाएं। एसएसपी ने जांच अधिकारी एसपी देहात, सीओ भोपा रामाशीष यादव को बुलाकर जांच प्रगति की जानकारी ली। एसएसपी ने सभी लोगों को जांच अधिकारी के कार्यालय में बयान दर्ज कराने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद महामंडलेश्वर महाराज गोपालदास महाराज, साध्वी अंबिका, राजनंदेश्वरी का भतीजा धीरज, भांजा विनय, मीनू, शिकायतकर्ता किसान नेता मांगेराम त्यागी व अरुण त्यागी के बयान दर्ज किए गए। एसपी देहात का कहना हैं कि मामले में सच का पता करने के लिए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर मामले से संबंधित सभी के बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





मुख्यमंत्री का आदेश हैं कि पहले मुकदमा दर्ज करों, बाद में जांच करों। संपत्ति पर हक आश्रम के ही लोगों ने जताया हैं। यदि मुकदमा दर्ज कर जांच नहीं की गई तो 11 जून को शोक सभा में 25 हजार लोग एकत्र होंगे। - मांगे राम त्यागी, किसान नेता।

वह गुरुजी और उनके परिवार के दबाव में थी। अपनी स्वतंत्रता से कुछ नहीं कर पाती थी। कुछ साल सेवा करने के बाद आश्रम छोड़ दिया था। छह साल से माता जी के साथ नहीं थी। हत्या के बारे में एसएसपी से जांच का आश्वासन दिया हैं। पुलिस जांच करेगी। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। -अंबिका, शिष्या राजनंदेश्वरी।


साध्वी की हत्या की गई हैं। साध्वी को प्रकाशानंद पहले माता बताते थे और अब पत्नी बता रहे हैं। प्रकाशानंद ने परिवारवाद चलाकर संपत्ति अपने पक्ष में कर ली। आश्रम में बदमाश एकत्र हो रहे हैं। आश्रम त्यागी समाज का नहीं बल्कि आश्रम में सभी धर्म के लोग जाते थे। इसी मामले में एसपी देहात के पास आए थे। पुलिस जांच कर रही हैं। - गोपालदास महाराज, महामंडलेश्वर।




साधु संत और कुछ अन्य लोगों ने आकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उन्हें आश्वासन दिया गया है। -संजीव सुमन, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed