UP: सचिन के बलिदान के बाद गांव में छाया मातम, बदमाशों के साथ चार घंटे चली थी मुठभेड़
Muzaffarnagar News : सिपाही सचिन राठी के बलिदान होने की खबर मिलते ही गांव में शोक छा गया। परिजन बेटे का शव लाने के लिए रवाना हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र के गांव शाहडब्बर निवासी सिपाही सचिन राठी कन्नौज के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में बलिदान हो गए। वहीं, सचिन राठी के बलिदान होने की खबर मिलते ही गांव में शोक छा गया। परिजन बेटे का शव लाने के लिए रवाना हो गए हैं।
बुढ़ाना के गांव शाहडब्बर निवासी सचिन राठी 2019 में पुलिस में भर्ती हुआ था। पहली तैनाती कन्नाैज के सोरिख थाने में हुई थी। बाद में उसे विष्णुगढ़ थाने भेजा गया था। वह अपने साथियों के साथ थाना विष्णुगढ़ थाने के गांव धरनी धीरपुर नगरिया में हिस्ट्रीशीटर अशोक कुमार उर्फ मुन्ना लाल यादव को पकड़ने गया था। चार घंटे चली मुठभेड़ में सचिन शहीद हो गया।
यह भी पढ़ें: बल्लेबाजी करते हुए हार्ट अटैक: जवान बेटे की मौत से टूटा कहर, सदमे में पत्नी, पांच साल पहले हुई थी शादी
बताया गया कि सचिन की फरवरी में महिला सिपाही के साथ शादी होनी थी। शाम को पार्थिव शरीर घर लाया जाएगा। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग व गणमान्य लोग विष्णुगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। सचिन राठी के बलिदान से गांव में शोक है।
यह भी पढ़ें: UP Police Bharti : सिपाही भर्ती को लेकर जयंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र, युवाओं के लिए रखी ये बड़ी मांग