फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sachin and Gaurav's 12th death anniversary will be celebrated today

Muzaffarnagar News: सचिन व गौरव की आज मनाई जाएगी 12वीं पुण्यतिथि

Wed, 27 Aug 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 27 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sachin and Gaurav's 12th death anniversary will be celebrated today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। मलिकपुरा में ममेरे-फुफेरे भाई सचिन और गौरव की बृहस्पतिवार को 12वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। क्षेत्र के गणमान्य लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। मलिकपुरा में पुण्यतिथि को लेकर गांव कवाल में पुलिस बल तैनात रहेगा।
गांव कवाल में 27 अगस्त 2013 को मलिकपुरा के रहने वाले ममेरे-फुफेरे भाई सचिन और गौरव का कवाल निवासी शाहनवाज से झगड़ा हो गया था। झगड़े को लेकर भीड़ ने सचिन और गौरव की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। झगड़े में शाहनवाज भी घायल हुआ था। इसकी जानसठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

गांव मलिकपुरा में बृहस्पतिवार को सचिन और गौरव की 12वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। सुबह के समय हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। हवन यज्ञ में मृतकों के परिजनों के अलावा रिश्तेदार आहुति देंगे। मृतक गौरव के पिता रविंद्र कुमार ने बताया कि पुण्यतिथि में भाजपा के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान एवं अन्य लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed