फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   sabha rokne par bhajpayiyon ka hungama

सभा रोकने पर किया हंगामा

Sun, 29 Jan 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
sabha rokne par bhajpayiyon ka hungama
नई मंडी के बिंदल बाजार में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में होने वाली सभा को पुलिस ने बंद कराया। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी की बिंदल वाली गली में सभा नहीं होने देने से नाराज भाजपाइयों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। प्रशासन की अनुमति लेने के बाद भी सभा में बाधा पहुंचाने की आयोग को शिकायत भेजी गई है।       
विज्ञापन


बिंदल मार्केट में बीजेपी को सभा के लिए प्रशासन ने पांच से सात बजे तक की अनुमति दी थी। पांच बजे जैसे ही टेंट लगाने की तैयारी हुुई तो किसी दुकानदार ने यह कहकर पुलिस को शिकायत कर दी कि बिना अनुमति के सभा हो रही है। इस पर पुलिस ने आकर टेंट उखाड़ दिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हो गए। प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल भी वहां पहुंच गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


पुलिस ने बाद में सात बजे तक सभा की बात कही। इस पर बीजेपी ने अधिक समय मांगा। सभा में केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान को भी शामिल होना था। हंगामे के बीच बीजेपी की सभा नहीं हो पाई। पुलिस का कहना था कि समय सात बजे तक का है। इसके बाद सभा नहीं हो सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बीजेपी प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि पुलिस विरोधियों के इशारे पर काम कर रही है। झूठी शिकायत पर टेंट उखाड़ना गंभीर मामला है। अनुमति के बाद व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस की है। इस मामले में उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed