फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rural collapsed due to DCM collision

डीसीएम की टक्कर से ग्रामीण की मौत

Sat, 27 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rural collapsed due to DCM collision
बुढ़ाना में ग्रामीण की मौत पर घटना स्थल पर विलाप करती महिलाऐं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डीसीएम की टक्कर से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। अलीपुर अटेरना गांव में हुए सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर गांव में बीच सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही सीओ और उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के समझाने तथा आर्थिक सहायता दिलवाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना का रहने वाला प्रवीण उर्फ मिल्लू (45) पुत्र अतर सिंह शनिवार को बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर सुबह करीब छह बजे घर के सामने सड़क किनारे बुग्गी खड़ी करके उसमें गोबर भर रहा था। इसी दौरान खतौली की ओर से सरिया से भरे डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रवीण की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीणों ने दौड़कर डीसीएम के चालक और परिचालक को पकड़ लिया। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से आर्थिक सहायता तथा घटना की रिपोर्ट दर्ज कर चालक व परिचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने ग्रामीणों को समझाया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक, परिचालक हिरासत में है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने जाम लगाने वाले ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को पांच लाख दुर्घटना बीमा राशि व पारिवारिक आर्थिक लाभ योजना के अंतर्गत भी उनकी आर्थिक मदद करवाई जाएगी। अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इस मौके पर तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed