फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rumors spread by printing leaflets in the name of distillery officers

डिस्टलरी के अफसरों के नाम से पंपलेट छपवाकर फैलाई अफवाह

Sun, 08 Dec 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rumors spread by printing leaflets in the name of distillery officers
डिस्टलरी के अफसरों के नाम से पर्चे छपवाकर फैलाई अफवाह
विज्ञापन

मंसूरपुर। मंसूरपुर डिस्टलरी के अफसरों के नाम से कुछ असामाजिक तत्वों ने एक गांव के लोगों के प्रति अभद्र टिप्पणी करते हुए फर्जी पर्चे बंटवाकर समाज में वैमनस्य फैलाने का काम किया है। इससे तनाव की स्थिति को देखते हुए डिस्टलरी प्रशासन की ओर से थाने में तहरीर देकर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सरशादी लाल डिस्टलरी एंड केमिकल्स वर्कर्स मंसूरपुर में यशपाल सिंह राठी जीएम के पद पर कार्यरत हैं और ओमपाल सिंह उपरोक्त डिस्टलरी में एवीपी के पद पर कार्यरत हैं। जीएम यशपाल राठी की ओर से थाना मंसूरपुर पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि शनिवार की सुबह करीब 10 बजे डिस्टलरी के गेट पर एक पर्चा पड़ा हुआ मिला. जिसमें उनको व ओमपाल सिंह को अपीलकर्ता दर्शाकर एक झूठी एवं फर्जी अपील छपवाई गई है। उक्त पर्चे में की गई अपील में गांव सोंटा के निवासियों की गुंडागर्दी, गालीगलौज व कारखानों के अफसरों के साथ मारपीट करने तथा गांव सोंटा के निवासियों की गुंडागर्दी के कारण मंसूरपुर के कारखाने के बंद होने के कगार पर पहुंचने का दावा किया गया है गांव सोंटा के लोगों का बहिष्कार करने तथा उन्हें काम पर न रखने एवं उनकी दुकानों से खरीदारी न करने आदि गलत प्रकार के तथ्य लिखकर पर्चे क्षेत्र में वितरित करा दिए गए हैं। मिल के दोनों अधिकारियों ने कहा कि उनके द्वारा इस तरह की कोई अपील छपवाकर पर्चे वितरित नहीं किए गए हैं। यशपाल राठी ने पुलिस को बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने झूठी अपील के माध्यम से वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया है। गांव सोंटा के निवासियों से फैक्टरी को कोई समस्या किसी प्रकार की नहीं है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में निष्पक्ष जांच कराते हुए साजिश का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज चाहल का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गहनता से जांच की जा रही है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed