{"_id":"64008a6ee63c4702c10d4324","slug":"rs-50-hike-on-cylinder-will-increase-burden-on-pocket-muzaffarnagar-news-c-14-1-mrt1046-139406-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सिलिंडर पर 50 रुपये की बढ़ोत्तरी से बढ़ेगा जेब पर बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सिलिंडर पर 50 रुपये की बढ़ोत्तरी से बढ़ेगा जेब पर बोझ
विज्ञापन
छह लाख 40 हजार 444 हैं जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर पर 50 रुपये की बढ़ोत्तरी से उपभोक्ताओं की जेब पर और बोझ बढ़ेगा। उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए जिले में हर महीने करीब तीन करोड़ 20 लाख 22 हजार रुपये का बोझ बढ़ेगा। नई दरों पर सिलिंडर की सप्लाई शुरू हो गई है।
जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं की संख्या छह लाख 40 हजार 444 हैं। हर उपभोक्ता का प्रत्येक महीने अगर एक सिलिंडर प्रयोग में माना जाए तो 50 रुपये की बढ़ोत्तरी से तीन करोड़ 20 लाख 22 हजार 200 रुपये का अतिरिक्त बोझ जेब पर बढ़ेगा। करीब आठ माह बाद बढ़ाए गए दामों से गृहिणियों को रसोई का बजट संभालने में मुश्किल होगी।
वाणिज्य सिलिंडर पर भी महंगाई
जिले में वाणिज्य गैस के उपभोक्ताओं की संख्या 2751 है। इन पर भी 350 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ाए गए हैं, जिससे अब वाणिज्य सिलिंडर के लिए भी साढ़े नौ लाख से अधिक का भार पड़ेगा।
विज्ञापन
शहर के 15 हजार घरों में पहुंच रही पीएनजी
शहर के 15 हजार उपभोक्ताओं को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की ओर से पीएनजी की सप्लाई की जा रही है। आईजीएल के मैनेजर राजकुमार ने बताया कि 57 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से शहर में सप्लाई है। जल्द ही शहर के शेष हिस्से में भी पीएनजी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
क्या कहती हैं गृहिणियां
कम होने चाहिए रसोई गैस के दाम
- सरधन गांव निवासी फूलवती देवी कहती है कि रसोई गैस के दाम कम होने चाहिए। इससे उपभोक्ताओं पर बेवजह का भार बढ़ता है।
- खतौली के अशोक विहार निवासी गीता ठाकुर का कहना है कि सिलिंडर पर दाम बढ़ने से पूरी रसोई का बजट प्रभावित होता है। दामों पर नियंत्रण रखा जाना चाहिए।