{"_id":"5fce6c298ebc3e41b659f8f8","slug":"route-diversion-in-the-district-due-to-farmer-movement-muzaffarnagar-news-mrt5145350140","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन के चलते जिले में रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन के चलते जिले में रूट डायवर्जन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसान आंदोलन के तहत मंगलवार को प्रस्तावित भारत बंद व चक्का जाम के तहत जनपद में वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। इसके तहत हाईवे पर मेरठ व रुड़की की ओर कोई वाहन नहीं आने-जाने दिया जाएगा।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि रूट डायवर्जन के तहत शहर क्षेत्र से हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। मेरठ आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहन शहर के जानसठ रोड से वाया मीरापुर-मवाना मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। वहीं, रुड़की की तरफ से आने-जाने वाले वाहन जानसठ रोड होते हुए सिखेड़ा पहुंचकर वहां से गंगनहर पटरी मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। इसके साथ ही सहारनपुर की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों के लिए रामपुर तिराहे से पचेंडा बाईपास व भोपा बाईपास मार्ग निर्धारित रहेगा। शामली व पानीपत की तरफ से आने वाले सभी वाहन वहलना चौक से जानसठ रोड पुल के नीचे से होकर शहर में तथा मेरठ जाने के लिए वाया मीरापुर-मवाना मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।