फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rotary club dedication set up blood donation camp

रोटरी क्लब समर्पण ने लगाया रक्तदान शिविर

Mon, 16 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rotary club dedication set up blood donation camp
मुजफ्फरनगर के रोटरी क्लब समर्पण द्वारा रक्तदान शिविर में रक्त देते टीम के लोग। - फोटो : KHATAULI
रोटरी क्लब समर्पण ने लगाया रक्तदान शिविर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर समर्पण द्वारा अपने चार्टर दिवस के 15 मार्च के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पर किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहे। शिविर में ब्लड बैंक की टीम द्वारा 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रोटरी समर्पण का इस वर्ष यह दूसरा ब्लड डोनेशन कैंप रहा। क्लब अध्यक्ष रो. सचिन गोयल, सचिव रो. आदित्य जैन, कोषाध्यक्ष रो. नीरज कौशिक द्वारा ब्लड बैंक की टीम को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया व सभी सदस्यों का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम के संयोजक रो. विकास वर्मा, रो. अमित धीमान, रो. हर्ष बंसल, रो. संदीप गुप्ता रहे। कार्यक्रम में रो. आसुतोष शर्मा, रो. अंशुल मित्तल, रो. मोहित संगल आदि सदस्यों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed