{"_id":"613f9e238ebc3eb6242a7d54","slug":"roof-dripping-in-rain-in-kasturba-residential-school-muzaffarnagar-news-mrt5560910169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
बुढ़ाना में एसडीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं से विभिन्न जानकारी ली?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में बारिश में टपकती है छत
बुढ़ाना। उपजिलाधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी को कई खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। विद्यालय की अध्यापिकाओं ने उपजिलाधिकारी को इंवर्टर खराब होने, सोलर लाइट नहीं जलने तथा बरसात में स्कूल की छत टपकने आदि समस्याएं बताई।
उपजिलाधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बालिकाओं के क्लासरूम व रहने के स्थान का निरीक्षण किया। अधिकतर बालिकाओं के पास मास्क न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उपजिलाधिकारी ने कहा कि बालिकाओं को पीएचसी व सीएचसी से मास्क उपलब्ध कराए जा सकते हैं। विद्यालय में बालिकाओं के पीने के पानी के लिए लगा आरओ खराब मिला। बिजली कटौती पर विद्यालय में अंधेरा हो जाता है। इसके लिए लगा इंवर्टर भी खराब मिला। विद्यालय परिसर में लगी सोलर लाइट खराब मिली।
उपजिलाधिकारी ने बालिकाओं के खाने के लिए बनाए जा रहे भोजन के मेन्यू के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की अध्यापिकाओं ने उपजिलाधिकारी को दिखाते हुए कहा कि बरसात में कमरे की छत से पानी टपकता है। किसी दिन बड़ा हादसा होने की आशंका है। अध्यापिकाओं ने उपजिलाधिकारी को छत की मरम्मत करवाने, सोलर लाइट व इंवर्टर ठीक करवाने सहित कई समस्याओं के समाधान की मांग की। उपजिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अध्यापिका मोनिका, सविता, पूनम, प्रियंका, नेहा व फरजाना आदि मौजूद रहीं। उपजिलाधिकारी ने वार्डन सहित विद्यालय के स्टाफ को बच्चों की पढ़ाई के दौरान कोविड़-19 के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।