फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rohit Kaushik received Anjum Jamali Award

रोहित कौशिक को अंजुम जमाली अवार्ड मिला

Sun, 14 Mar 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rohit Kaushik received Anjum Jamali Award
रोहित कौशिक को अंजुम जमाली अवार्ड मिला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लेखक और स्तंभकार रोहित कौशिक को 12वां डॉ. अंजुम जमाली नेशनल अवार्ड प्रदान किया गया। मेरठ में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जाकिर खान और उर्दू अकादमी, दिल्ली के उपाध्यक्ष हाजी ताज मौहम्मद ने हिंदी पत्रकारिता एवं साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए रोहित कौशिक को इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

हास्य व्यंग्य के मशहूर शायर डॉ. एजाज पॉपुलर मेरठी को भी यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जाकिर खान ने कहा कि हमें एक ऐसा समाज बनाना होगा, जिसमें सभी धर्मों का सच्चे अर्थों में सम्मान हो। विशिष्ट अतिथि हाजी ताज मौहम्मद ने कहा धर्म के आधार पर भाषाओं का बंटवारा नहीं होना चाहिए। पुरस्कार ग्रहण करते हुए रोहित कौशिक ने कहा कि यह हमें तय करना है कि हम जाति, धर्म और वर्ग के नाम पर एक उन्मादी समाज बनाना चाहते हैं। उनकी प्रमुख प्रकाशित पुस्तकें हैं-21वीं: धर्म, शिक्षा समाज और गांधी, इस खंडित समय में और संवाद के दायरे में साहित्य। रोहित पर्यावरण, कला, साहित्य, संस्कृति पर केंद्रिंत सरोकार’ नामक वार्षिक व्याख्यान का आयोजन भी करते हैं। इससे पहले रोहित को हिंदी पत्रकारिता और साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ कृष्णचंद्र गुप्त सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। अंजुम जमाली अवार्ड समारोह में रिफअत जमाली, मारूफ रजा, शायर आदिल रशीद, डॉ. पुष्पलता, यशपाल सिंह, विशाल जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed