फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbery from public service center operator

जनसेवा केंद्र संचालक से लूटपाट

Tue, 08 Mar 2022 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Robbery from public service center operator
रतनपुरी। कसबा स्थित जन सेवा केंद्र पर बाइक सवार तीन अज्ञात नकाबपोश युवकों ने केंद्र संचालक शाहपुर क्षेत्र के गांव गोयला निवासी मनोज कुमार को तमंचे से आतंकित करते हुए करीब 1500 रुपये लूटे। लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी।
विज्ञापन

रतनपुरी के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला निवासी मनोज कुमार पुत्र कूड़े सिंह रतनपुरी में जनसेवा केंद्र चलाता है। वह आधार कार्ड से रुपये निकालने का कार्य भी करता है। सोमवार की शाम जब मनोज कुमार केंद्र से घर जाने की तैयारी में जुटा था, तभी सफेद अपाचे बाइक बाहर आकर रुकी। दो युवक बाइक से उतरकर केंद्र के अंदर आए, जबकि तीसरा युवक बाइक को स्टार्ट किए हुए बाहर सड़क पर खड़ा रहा। दोनों युवकों ने मनोज को तमंचे से आतंकित करते हुए गल्ले में रखे हुए करीब सात सौ रुपये लूट लिए। इसके अतिरिक्त मनोज की जेब में रखे करीब आठ सौ रुपये भी छीन लिए। गल्ले में रुपये कम निकलने पर दोनों बदमाशों ने केंद्र संचालक मनोज कुमार के साथ मारपीट भी की। घटना के समय गांव के ही दो तीन युवक केंद्र के अंदर मौजूद थे। उन्हें भी उक्त बदमाशों ने तमंचे से आतंकित किया। इसके बाद केंद्र संचालक मनोज कुमार को धमकी देते हुए खतौली की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित केंद्र संचालक मनोज ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास की दुकानों पर मौजूद लोगों से घटना के सम्बंध में पूछताछ की। पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान भी चलाया। इसके अतिरिक्त पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज भी खंगालने में जुटी है। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नही दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed