{"_id":"61a7c004f591c929c8484bdb","slug":"robbery-from-jaggery-trader-in-khatauli-panic-in-the-area-muzaffarnagar-news-mrt5671868108","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली में गुड़ व्यापारी से लूट, क्षेत्र में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली में गुड़ व्यापारी से लूट, क्षेत्र में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। नगर में हथियारबंद बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने जीटी रोड पर गुड़ व्यापारी से दिन दहाड़े डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और धमकी देकर बेखौफ फरार हो गए। घबराए व्यापारी ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर लूट की सूचना दी। उधर, सूचना देने पर पुलिस और व्यापारी मौके पर पहुंचे। एसओजी ने भी पहुंच कर जानकारी ली। लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना से व्यापारियों में दहशत है।
खतौली के मोहल्ला कांशीराम निवासी मुकेश जैन की मंडी में गुड़ की आढ़त है। मुकेश बुधवार सुबह लगभग आठ बजे स्कूटी पर सवार होकर मंडी जा रहा था। उन्होंने डेढ़ लाख की नकदी से भरा थैला स्कूटी पर आगे रखा था। जब वह जीटी रोड पर पालीवाल पेट्रोल पंप के पास मंडी से चंद कदम पहले पहुंचा, तभी बाइक पर पीछे से आए हथियारबंद तीन बदमाशों ने स्कूटी में टक्कर मार कर गिराने का प्रयास किया। धमकी देकर स्कूटी रुकवा ली गई। व्यापारी को पिस्टल दिखाकर उससे नकदी से भरा थैला लूट लिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
घटना से व्यापारी घबरा गया। वह कुछ दूर आगे सरदार के पेट्रोल पंप पर पहुंच कर घटना की जानकारी दी। सूचना देने पर पुलिस और व्यापारी मौके पर पहुंचे। एसओजी टीम ने भी पहुंच कर व्यापारी से जानकारी ली। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वारदात पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
लूट की वारदात होने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। मंडी के अलावा शहर के अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा थाने में पहुंचकर भी नाराजगी जताई। पुलिस से वारदात के जल्द से जल्द खुलासे की मांग रखी।