फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbery from doctor on Ganganahar track road

गंगनहर पटरी मार्ग पर चिकित्सक से लूटपाट

Sun, 22 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Robbery from doctor on Ganganahar track road
खतौली (मुजफ्फरनगर)। शनिवार देर रात सरधना से खतौली लौट रहे चिकित्सक को गंगनहर पटरी मार्ग पर तीन बदमाशों ने बंधक बनाकर उनसे लूटपाट की। डॉक्टर ने किसी प्रकार बंधनमुक्त होकर परिजनों को घटना की सूचना दी। घटनास्थल सरधना क्षेत्र का होने के कारण सलावा चौकी पर लूट की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

खतौली के भूड़ क्षेत्र निवासी डॉक्टर अकील अहमद ने सरधना कस्बे में क्लीनिक खोला हुआ है। शनिवार देर रात्रि क्लीनिक बंद कर वे स्कूटर पर खतौली लौट रहे थे। गंगनहर पटरी मार्ग पर सलावा झाल से आगे निकलते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। रुकते ही बदमाशों ने डॉक्टर के सिर पर डंडे से वार कर उन्हें गोली मारने की धमकी देकर बंधक बना लिया और आतंकित कर जंगल में ले गए। इसके बाद बदमाश उनसे तीन हजार की नकदी, मोबाइल, एटीएम कार्ड और स्कूटर छीनकर उन्हें हाथ-पैर बांधकर जंगल में फेंककर फरार हो गए। किसी तरह बंधनमुक्त होकर डॉक्टर ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद खतौली पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल सरधना क्षेत्र का निकलने पर पीड़ित डॉक्टर को सलावा चौकी भेज दिया गया। पीड़ित डॉक्टर ने सलावा पुलिस चौकी पर घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed