फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbery disclosed from cloth merchant, 3 arrested

कपड़ा व्यापारी से लूट का खुलासा, 3 गिरफ्तार

Fri, 24 Dec 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Robbery disclosed from cloth merchant, 3 arrested
मुजफ्फरनगर। लिफ्ट देकर कपड़ा व्यापारी से लूट का खुलासा कर शहर कोतवाली पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनसे कुछ रुपये, हथियार व लूट में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद की है।
विज्ञापन

ज्वालापुर हरिद्वार में कपड़े का व्यापार करने वाले बघरा निवासी अहसान से 21 दिसंबर की रात में लिफ्ट देकर वहलना चौक से पीनना बाईपास के बीच हथियारों के बल पर कार सवार चार बदमाशों ने मोबाइल व पचास हजार रुपये लूट लिए थे। बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में हिटलर पुत्र लियाकत निवासी सफीपुर पट्टी कस्बा बुढ़ाना, परवेज उर्फ सोन्ना उर्फ पहलवान पुत्र अब्बास निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद शाहपुर व असरफाबाद थाना रमाला, बागपत के मूल निवासी व वर्तमान में जन्नत कालोनी कांधला में रहने वाले आरिफ पुत्र वकील को पकड़ा गया है। पुलिस ने उनसे 2 तमंचे, एक चाकू, 3150 रुपये नकद व लूट में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद किया। तीनों गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि बाकी रुपये उन्होंने खर्च कर लिए है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह गाड़ी में बैठकर अकेले व्यक्ति को तलाशता था। लिफ्ट देकर लूटपाट करते थे। तीनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed