{"_id":"60eddea18ebc3ec2025c74dd","slug":"robbery-by-attacking-businessman-in-salempur-muzaffarnagar-news-mrt5472430186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेमपुर में कारोबारी पर हमला कर लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलेमपुर में कारोबारी पर हमला कर लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर में कारोबारी पर हमला कर लूटपाट
मुजफ्फरनगर। शहर से चरथावल लौट रहे युवा कारोबारी से सोमवार देर रात गांव सलेमपुर में कुछ युवकों ने मारपीट करते हुए उनसे हजारों रुपये की नगदी लूट ली। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने रात में ही कोतवाली पहुुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कई युवकों को हिरासत में लिया है।
चरथावल निवासी तुषार गर्ग मुजफ्फरनगर शहर में दुकान करते हैं। सोमवार देर रात करीब 11 बजे वह अपनी कार में शहर से चरथावल लौट रहा था। पीड़ित के अनुसार जैसे ही वह चरथावल रोड स्थित गांव सलेमपुर में पहुंचा, वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने कार रुकवाकर उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपियों ने युवक के पास मौजूद 15 हजार से अधिक की नगदी लूट ली। विरोध करने पर कार में भी तोड़फोड़ की गई और धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना शहर निवासी कुछ व्यापारियों को दी और लौट आया। इसके बाद शहर के कई व्यापारी इकट्ठा होकर रात में ही कोतवाली पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इस पर पुलिस ने रात में ही सलेमपुर में दबिश देकर कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित तुषार गर्ग की तहरीर पर लूट व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
युवक की कार से मोबाइल उड़ाया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सुरेंद्रनगर निवासी क्षितिज आर्य सोमवार देर रात अपनी कार में शहर से घर लौट रहा था। जैसे ही वह जानसठ स्टैंड से पहले पहुंचा, एक लड़का अचानक उसकी कार के आगे आकर नीचे गिर गया। इस पर क्षितिज ने कार रोककर उसे देखने का प्रयास किया, इसी दौरान पीछे से एक दूसरे लड़के ने कार में रखा मोबाइल साफ कर दिया। इसके बाद दोनों लड़के एक ई-रिक्शा में बैठकर महावीर चौक की तरफ चल दिए। जैसे ही क्षितिज को मोबाइल चोरी होने की भनक लगी, उसने कार साइड में रोककर एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर आरोपियों का पीछा कर एक लड़के को महावीर चौक पर पकड़ लिया। आरोप है कि लड़का क्षितिज को धक्का देकर वहां से फरार हो गया। पूरा घटनाक्रम महावीर चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। इसके बाद पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है।