{"_id":"168a057b3046c21bb52874eee4e67df9","slug":"robbers-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश को पीट-पीटकर मार डाला
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी के इंचौड़ा गांव में रविवार की रात में करीब एक बजे घर में घुसकर लूटपाट कर रहे बदमाशों को परिजनों ने घेर लिया। दो बदमाश भाग निकले, जबकि हत्थे चढ़े एक बदमाश को लोगों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक बदमाश के पास से एक लोडेड तमंचा, तीन कारतूस और बाइक की चाबी मिली है। मारे गए बदमाश की पहचान शाहपुर के गोयला गांव निवासी राहुल उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रविवार की रात में रतनपुरी इलाके के गांव इंचौड़ा में बदमाश घुसे। रात में एक बजे के करीब बदमाशों ने श्याम सिंह पुत्र ओमप्रकाश के घर में लूटपाट शुरू कर दी। दो बदमाश बाहर निगरानी के लिए खड़े थे, जबकि अंदर घुसा एक बदमाश घर की अलमारी खंगालने लगा। इस दौरान श्याम सिंह की पत्नी डौली की आंख खुल गई। शोर मचाने पर परिजन जाग गए।
परिजनों ने बदमाशों को घेर लिया। बदमाश ने डराने के लिए तमंचा निकाला। इतने में लोग लाठी-डंडे ले आए। श्याम सिंह और उसके दो चाचा राकेश और जसबीर ने हिम्मत दिखा एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दो बदमाश हाथ छुड़ाकर भाग गए। शोर मचने पर ग्रामीण जुट गए।
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से बदमाश को इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के पास से लोडेड तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, जेब से बाइक की चाबी और 20 रुपये बरामद किए।
बाद में मृतक की पहचान थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव गोयला निवासी राहुल उर्फ कल्लू (22) पुत्र विरेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने रात में ही बदमाश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मकान मालिक श्याम सिंह की ओर से धारा 307, 393 और आर्म एक्ट का मुकदमा दर्ज किया। अभी तक की छानबीन में पुलिस को मृतक के खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं मिला है।
राहुल के खिलाफ नहीं मिला मुकदमा
रतनपुरी(ब्यूरो)। इंचौड़ा गांव में मारे गए शाहपुर के गोयला गांव निवासी राहुल उर्फ कल्लू जाट के खिलाफ पुलिस को कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला। घटना के बाद दिनभर पुलिस थानों में उसकी हिस्ट्री खंगालती रही। रविवार को देर रात पब्लिक के हाथों पीट-पीटकर मारे गए युवक को फुगाना के दो लोग घर से बुलाकर ले गए थे। बेटे की मौत पर पिता भी खामोश है। उसने लिखकर दे दिया कि वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है।
थाना क्षेत्र के गांव इंचौड़ा में लूटपाट के दौरान पब्लिक के हाथों मारे गए राहुल उर्फ कल्लू की मौत ही उसे यहां खींच लाई थी, क्योंकि वह फुगाना के दो लोगों के कहने पर उनके साथ घर से निकला था। वह किस तरह यहां पहुंचा और वारदात में शामिल हुआ, यह कोई नहीं जानता। वैसे भी राहुल को अन्य दो बदमाशों ने घर में दाखिल किया, जबकि खुद बाहर निगरानी के लिए खड़े हो गए। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने पहल की तो गांव में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य के पति पुष्पेंद्र शर्मा ने बदमाश की शिनाख्त की।
शर्मा के मुताबिक ग्राम प्रधानी में मंडावली और इंचौड़ा का चुनाव एक साथ होता है। मंडावली से शर्मा के रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे हैं, वह भी चुनाव प्रचार में आए हुए थे। घटना के बाद वह मौके पर पहुंचे और बताया मृतक उनके गांव गोयला का राहुल उर्फ कल्लू है। मृतक की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं लगती। उसके जेब से केवल 20 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने खोजबीन की तो पता चला राहुल के पिता वीरेंद्र सिंह गांव के कॉलेज में चपरासी हैं।
वीरेंद्र के दो बेटे और दो बेटी हैं, इनमें राहुल सबसे बड़ा था। उसकी अभी तक शादी नहीं हुई। घटना की सूचना पर ग्राम प्रधान गोयला वीरेंद्र सिंह के साथ रतनपुरी थाने पहुंचे। मृतक के पिता वीरेंद्र ने बताया फुगाना के दो लोग रविवार की रात में करीब 10.30 बजे कुछ काम बताकर राहुल को बाइक पर अपने साथ ले गए थे। सुबह उन्हें बेटे के मारे जाने की खबर मिली। पिता ने कोई कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।