फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbers arrested for robbing salesmen

सेल्समैनों से लूट करने वाले लुटेरे गिरफ्तार

Fri, 24 Dec 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Robbers arrested for robbing salesmen
बुढ़ाना में लूट के आरोपियों सहित प्रेसवार्ता में लूट का खुलासा करते एसपी देहात। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सेल्समैनों से लूट करने वाले लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। पुलिस ने गैस एजेंसी के सेल्समैनों से लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त तमंचे, बाइक, लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद की।
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में प्रेसवार्ता की। बताया कि सात दिसंबर को गांव राजपुर स्थित गैस ऐजेंसी के कर्मचारियों से परासौली गांव के लिंक मार्ग पर बैंक जाते समय लूट की गई थी। घटना का मुकदमा कोतवाली में पंजीकृत हुआ था। पुलिस की टीम घटना के खुलासे व लुटेरों की गिरफ्तारी में लगी हुई थी। इंस्पेक्टर ने टीम के साथ लूट करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी मनव्वर व सरफराज गांव हबीबपुर थाना फुगाना के रहने वाले है। तीसरा आरोपी शादाब जनपद शामली के कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, लूट में प्रयुक्त बाइक, एक स्टील की नाल, मोबाइल और 71 हजार पांच सौ की नकदी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने 11 दिसंबर को गांव जौला में राहगीरों के साथ की गई लूट की घटना को भी स्वीकार किया। एसपी देहात ने बताया कि लूट का खुलासा करने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिकाओं के महंगे शौक पूरे करने के लिए की थी लूट
बुढ़ाना। एसपी देहात ने बताया कि तीनों लुटेरे नई उम्र के हैं। उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पूछताछ में लूट के आरोपियों ने बताया कि प्रेमिकाओं को फोन और अच्छी ड्रेस खरीदवाने के लिए लूट की थी। लुटेरों ने पुलिस को बताया कि लूटी गई नकदी के पैसे वे अपने और प्रेमिकाओं के शौक पूरे करने में खर्च कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed