फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robber caught in encounter

मुठभेड़ में दबोचा शातिर लुटेरा

Mon, 29 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Robber caught in encounter
मुठभेड़ में लुटेरा दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना पुलिस ने कूकड़ा के पास हुई मुठभेड़ में शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी गत नौ मार्च को नवीन मंडी स्थल पर व्यापारी की दुकान से गल्ला लूटने में शामिल था, जिसके पास से लूटे गए तीन हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

नई मंडी थाना पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान गांव कूकड़ा में संदिग्ध हालात में घूम रहे युवक को रुकने को कहा। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम को देख युवक ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा-कारतूस और तीन हजार की नकदी बरामद की गई। पकड़ा गया आरोपी हैदर पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला घोसियान हलालपुरा, सरधना जनपद मेरठ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि गत नौ मार्च को नवीन मंडी स्थल के गेट के पास व्यापारी प्रवीण बंसल व उनके बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर गल्ले से हजारों की नकदी लूटी गई थी। यह वारदात हैदर ने ही साथियों के साथ अंजाम दी थी, जिसमें वह अब तक फरार था। आरोपी के पास से बरामद तीन हजार रुपये की नकदी भी लूट की धनराशि से बचे हुए थे। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed