{"_id":"633dcbf33aee710af558dad8","slug":"robbed-three-lakhs-from-the-trader-by-attacking-in-broad-daylight-muzaffarnagar-news-mrt608333465","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े हमला कर व्यापारी से तीन लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े हमला कर व्यापारी से तीन लाख लूटे
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में पहुचा लूट में घायल व्यापारी ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अति व्यस्त अंसारी रोड पर बेखौफ चार बदमाशों ने की वारदात
- सिर में रॉड से हमला कर स्कूटी सवार व्यापारी को नीचे गिराया
- एसपी सिटी ने ली वारदात की जानकारी, मुकदमा दर्ज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के अति व्यस्त अंसारी रोड पर बुधवार की सुबह कपड़ा एवं मनी एक्सचेंज करने वाले व्यापारी अर्पित जग्गा पर दिनदहाड़े हमला कर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिए। घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया। एसपी सिटी ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायल व्यापारी से जानकारी ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
नई मंडी के गांधी कॉलोनी निवासी अर्पित जग्गा की शहर कोतवाली के चंद्रा सिनेमा के पास कपड़े की दुकान है। वह वेस्टर्न यूनियन के लिए मनी एक्सचेंज का भी काम करते है। बुधवार की सुबह करीब सवा दस बजे अर्पित अपनी स्कूटी से घर से दुकान पर जा रहे थे। अंसारी रोड पर शाह मेडिकल के पास पीछे से आए दो बाइक सवार चार बदमाशों में से एक ने अर्पित के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घायल होकर वह स्कूटी सहित सड़क पर गिर गया। इसके बाद बदमाश उनका बैग लूट कर फरार हो गए।
घायल अर्पित पास में ही एक दुकान के बाहर बैठ गए। सूचना देने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल पहुंचा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद शहर कोतवाली और थाना सिविल लाइन पुलिस के साथ सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने घटना स्थल का मुआयना किया। जिला अस्पताल में घायल व्यापारी से जानकारी ली। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने भी पहुंच कर घायल से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए बनाई पांच टीमें
एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीम बनाई गई है। व्यापारी ने तीन लाख का नुकसान होना बताया है। घटना का मुकदमा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।