फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways bus crashes bike, woman's death

रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा, महिला की मौत

Sat, 21 Oct 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 21 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus crashes bike, woman's death
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई बाइक। - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव कैथोड़ा बिजनौर डिपो की बस ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और बच्चे घायल हो गए। लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया। बस चालक-परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ी कराया है।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर जिला बिजनौर के गांव बढ़ापुर निवासी इरशाद, पत्नी शमीमा दो पुत्र अरहम और अखलद के साथ बाइक से फरीदाबाद से घर लौट रहा था। इरशाद जब मीरापुर थानाक्षेत्र में रामराज रोड पर टूटी पुलिया के निकट पहुंचा, तो दिल्ली से कालागढ़ जा रही बिजनौर डिपो की रोडवेज बाइक को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक सवार इरशाद, उसकी पत्नी शमीमा, तथा दोनों पुत्र घायल हो गए। हादसे से घायलों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को जानसठ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के दौरान महिला शमीमा की मौत हो गई।  पुलिस ने बाइक पर बंधे एक कपडे़ के थैले से साढ़े चार लाख रुपये भी बरामद किए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मृतका की बहन शबनम व अन्य परिजन थाने पहुंचेे। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बरामद रुपयों को परिजनों को सौंप दिए। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शव को साथ ले गए। उधर, हादसे के बाद चालक-परिचालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में क्लीनर की मौत, चार घायल
दिवाली पर विभिन्न सड़क हादसों में ट्रक क्लीनर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सड़क पार करते समय क्लीनर को दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  

मंसूरपुर क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी निवासी अमर सिंह पुत्र मुख्तियार ट्रक चालक है। उसके ट्रक पर गांव का ही रंजीत क्लीनर है। दिवाली की रात को वह ट्रक लेकर नईमंडी थाना क्षेत्र के टीपीनगर में आए थे। यहां पर ट्रक खड़ा करने के बाद रंजीत किसी कार्य से सड़क पार कर रहा था। इसी बीच हाईवे पर उसे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया, जिसे परिजन जिला अस्पताल लाए। क्लीनर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


ट्रक चालक अमर सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उधर, तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम धोलड़ी निवासी मनोज पुत्र राकेश व मुनेश पुत्र ओमपाल को सड़क हादसे में घायल हो गए। जानसठ निवासी आकाश पुत्र मुकेश भी सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गया। नई मंडी के अलमासपुर निवासी अंकुर पुत्र सुरेश अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed