{"_id":"61d8855c4e379c7b28618d25","slug":"roadways-bus-collided-with-divider-two-people-injured-muzaffarnagar-news-mrt5725753190","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, दो लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, दो लोग घायल
मुजफ्फरनगर, खतौली। जीटी रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कुछ दूरी पर एक रोडवेज बस डिवाइडर से टकरा गई। बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल हुए दो यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
भैंसाली डिपो का बस चालक बस में 30-35 यात्री लेकर मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर जा रहा था। बस जब खतौली में पहुंची तो गंगनहर से कुछ दूरी पर ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आगे बने डिवाइड से टकरा गई। बस की डिवाइडर से तेज गति से टकराने की आवाज होने पर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। बस में सवार 30-35 यात्रियों में दो लोग घायल हुए। बाकी यात्रियों को गुम चोटें आईं। यात्रियों का कहना था कि बस चालक बस को तेजी व लापरवाही से चला रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों घायल यात्रियों को अस्पताल भिजवाया। संवाद