{"_id":"60a6ac558ebc3e2bec5cd7a1","slug":"roads-became-waterlogged-due-to-rain-muzaffarnagar-news-mrt5391680144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सड़क हुई जलमग्न, राहगीरों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सड़क हुई जलमग्न, राहगीरों को हुई परेशानी
विज्ञापन
बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न
मुजफ्फरनगर, खतौली। पिछले 24 घंटे से चल रही बूंदाबांदी के कारण नगर की सड़कों सहित गंगनहर पटरी मार्ग पर भी जलभराव हो गया। इस कारण वहां से राहगीरों को निकलने में परेशानी हुई। कई वाहन पानी में बंद हो गए, जिन्हें धक्का मारकर बाहर निकाला गया।
गंगनहर पटरी मार्ग का इस्तेमाल बड़ी संख्या में मुसाफिर मुरादनगर से हरिद्वार आने-जाने के लिए करते हैं। इस मार्ग से आने-जाने के कारण यह मार्ग छोटा भी पड़ता है, वहीं इस मार्ग पर कोई टोल भी नहीं है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी यह मार्ग काफी चल रहा है। इस मार्ग पर पिछले 24 घंटे से बारिश होने के कारण खतौली-जानसठ मार्ग के बीच रेलवे के लोहे के पुल के नीचे जलभराव हो गया है। गंगनहर पटरी मार्ग पर जलनिकासी का भी साधन नही है, जिस कारण यहां से आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। जीटी रोड, अशोक विहार कॉलोनी, सैनीनगर, रेलवे रोड सहित अन्य मार्गों पर भी जलभराव की स्थिति बनी रही।