फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Road worth Rs 298 crore released in Muzaffarnagar

सीएम ने किया मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग का लोकार्पण

Wed, 15 Jul 2020 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Road worth Rs 298 crore released in Muzaffarnagar
कलेक्ट्रेट में विडियों कानफ्रन्स में मौजूद मंत्री एवं विधायक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
298 करोड़ की सड़क का लोकार्पण, विकास को मिलेगी गति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग की 59 किलोमीटर की सड़क का लोकार्पण किया। विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड बैंक की सहायता से बनाई गई 298 करोड़ की इस सड़क का जनता को सौंपा। इस सड़क के निर्माण से शहर के साथ ही 100 गांवों के लोगों को लाभ होगा।
वर्ष 2014 में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से प्रदेश की सपा सरकार में मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग की स्वीकृति कराई थी। मंजूर होने वाली पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यह एक मात्र सड़क थी। इस सड़क की चौड़ाई साढ़े दस मीटर रखी गई। 298 करोड़ की लागत से बनी इस सड़क का शिलान्यास 27 अक्तूबर 2018 को प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. संजीव बालियान और विधायक उमेश मलिक द्वारा शाहुपर में कराई गई रैली में किया। दो साल में सड़क बनकर तैयार हो गई है। इस सड़क को जिले की सबसे बेहतर सड़क माना जा रहा है। इसमें 30 प्रतिशत राज्य सरकार ने और 70 प्रतिशत धनराशि एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा खर्च की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को इस सड़क का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया। इस अवसर पर एनआईसी सेंटर में बुढ़ाना क्षेत्र के विधायक उमेश मलिक, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक विक्रम सैनी, प्रमोद उंटवाल और डीएम आदि अधिकारी मौजूद हे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जिलों के लोगों को होगा खास फायदा
केंद्रीय मंत्री मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि इस सड़क के लोकार्पण के साथ ही उनका ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा हो गया है। इस सड़क के लिए उन्हें सबसे ज्यादा प्रयास करने पड़े। उस समय प्रदेश में सपा सरकार होने से कुछ दिक्कत भी आई, लेकिन सड़क पास हो गई। मुजफ्फरनगर से शाहपुर-बुढ़ाना-बड़ौत तक यह सड़क बनी है। मुजफ्फरनगर और बागपत जिले के 100 से अधिक गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि सड़क के दोनों ओर पानी की निकासी के लिए नाले बनाए गए हैं। इस सड़क से परिवहन सुगम होगा और क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed