{"_id":"5f3ac22d8ebc3e3cfd42cd79","slug":"road-pits-are-invited-to-accidents-muzaffarnagar-news-mrt4966414181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के गड्ढे दे रहे दुर्घटनाओं को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के गड्ढे दे रहे दुर्घटनाओं को न्योता
विज्ञापन
शहर की पचेंडा रोड पर बने गड्ढे।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सड़क के गड्ढे दे रहे दुर्घटनाओं को न्योता
मुजफ्फरनगर। बरसात के हो रहे जलभराव के कारण शहर की सड़कें टूट रही हैं। वाहन भी सड़कों को उधेड़ रहे हैं। सड़कों में बन रहे गड्ढे हादसे के कारण बन रहे हैं।
गांधी कालोनी से होकर जा रही है पचेंडा गांव समेत कई कॉलोनियों को जोड़ने वाली पचेंडा रोड की हालत पिछले लगभग चार माह से खस्ता बनी हुई हैं। पंजाबी बरातघर के समीप और गांधी कालोनी ओवरब्रिज के ऊपर आरंभ में बने गड्ढे लगातार बडे़ होकर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। जलभराव में गड्ढों का पता नहीं चलने पर राहगीर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। बरसात में गड्ढे खतरनाक बन रहे हैं। बावजूद इसके टूटी सड़क सड़क की तरफ किसी का भी ध्यान नहीं जाता हैं। कई स्थानों पर आसपास के लोगों ने गड्ढों में मिट्टी का भराव कर सड़क को चलने फिरने लायक बनाया हैं।
क्या कहते हैं नागरिक
-बरसात के पानी से गड्ढ़े बड़े हो रहे हैं। गड्ढों में जलभराव होने पर ज्यादा एक्सीडेंट होते हैं। शुरू में ध्यान देकर गड्ढों को भर दिया जाता तो लोगों को परेशान नहीें होना पड़ता।
विज्ञापन
अमर सिंह, बाइक मिस्त्री
सड़क से दिन में जन प्रतिनिधि भी गुजरते हैं। किसी का भी ध्यान गड्ढों की ओर नहीं जाता। आए दिन एक्सीडेंट होते हैं। लोगों को चोटिल होकर अस्पताल जाना पड़ता हैें। सड़क बननी चाहिए।
पुनित छाबड़ा, गांधी कालोनी
चार माह पहले हुए गड्ढों को भरने की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया हैं। स्थानीय लोगों के साथ गांव-देहात से आने जाने वालों को खासी परेशानी होती हैेें। मुख्य मार्ग है फिर भी बदहाल है।
सूरजप्रकाश शर्मा दुकानदार
-ओवरब्रिज व अन्य स्थानों के गड्ढों की वजह से रोजाना होती दुर्घटनाओं से आहत आसपास के लोगों ने इंतजाम कर मिट्टी से गड्ढों को भरा हैं। सड़क की मरम्मत जल्द होनी चाहिए।
नीटू कुमार इलेक्ट्रीशियन

गड्ढो में तब्दील हुई पचेंडा रोड- फोटो : MUZAFFARNAGAR