फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Road dug for sewer, one way had to be done Meerut road

सीवर के लिए खोदा मार्ग, वनवे करना पड़ा मेरठ रोड

Thu, 16 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Road dug for sewer, one way had to be done Meerut road
मेरठ रोड पर सीवर पाइप लाइन के कार्य के चलते खोदी गई सड़क। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। गहरी सीवर लाइन डालने के लिए जल निगम ने मेरठ मार्ग पर कार्य शुरू कर दिया है। करीब 10 फीट तक सड़क खोद दी गई, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। वाहनों के लिए मेरठ रोड वनवे कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर की जाट कॉलोनी और केशवपुरी क्षेत्र का सीवर एटूजेड के पास एमआरएफ सेंटर तक पहुंचाने के लिए नई लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। केशवपुरी से लाइन के लिए मेरठ- रुड़की रोड़ की खोदाई का कार्य कराया गया। करीब 10 फीट गहरी लाइन खोदे जाने से स्टेडियम मार्ग, केशवपुरी मार्ग समेत अन्य रास्तों पर लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेरठ रोड को वनवे कर दिया गया है। रात के समय वाहनों के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से हादसे का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

बरसात हुई तो बढ़ेगी मुश्किल
मानसून सिर पर है। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार से बरसात की संभावना जताई है। ऐसे में अगर बरसात हुई तो नालों में पानी भर जाएगा। जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवागमन में झेल रहे हैं परेशानी
जाट कॉलोनी निवासी विकास कुमार, संदीप कुमार, केशवपुरी निवासी बृजमोहन का कहना है कि निर्माण कार्य तेजी से करना चाहिए। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
मार्ग पर शिक्षण संस्थाएं, उद्योग और सरकारी कार्यालय
इसी मार्ग पर शहर की प्रमुख शिक्षण संस्थाएं, औद्योगिक एरिया और सरकारी कार्यालय भी है। विकास भवन भी इसी मार्ग पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed