फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Road accident watchman's death, people's uproar

सड़क हादसे चौकीदार की मौत, लोगों का हंगामा

Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Road accident watchman's death, people's uproar
सड़क हादसे चौकीदार की मौत, लोगों का हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र में मंगलवार देर रात हादसे में फार्म हाउस के चौकीदार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों व रालोद नेताओं ने आर्थिक मदद की मांग की। परिजन शव लेकर गुप्ता रिसोर्ट पर जा पहुंचे थे और धरना देकर बैठ गए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाया। इसके बाद फार्म हाउस मालिकों ने ढाई लाख रुपये की एफडी कराने का आश्वासन देकर मामला निबटाया।
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि मंसूरपुर के गांव जड़ौदा निवासी शिव कुमार (42 वर्ष) गुप्ता रिर्सोट के मालिकों के पुरकाजी क्षेेत्र स्थित फार्म हाउस का चौकीदार था। मंगलवार रात में वह शेरपुर क्षेत्र में सड़क पार करते समय एक बस की चपेट में आ गया। उसकी मौत होने पर पुरकाजी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

बुधवार शाम शव गाड़ी में रखकर परिजन रालोद नेताओं के साथ गुप्ता रिसोर्ट पर जा पहुंचे। रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आर्थिक मदद की मांग की। परिजन भी आर्थिक मदद दिलाने को लेकर हंगामा करते हुए धरना देकर बैठ गए। सूचना मिलते ही एसडीएम परमानंद झा व कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों को समझाया। बाद में फार्म हाउस मालिकों ने ढाई लाख रुपये की एफडी शिव कुमार के बच्चों के नाम कराने का आश्वासन दिया। दस हजार रुपये की नकदी भी परिजनाें को दी। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पुरकाजी में हादसे के बाद बस पकड़ ली गई है। चालक फरार हो गया था। पुरकाजी पुलिस का कहना है कि अभी बस चालक के खिलाफ मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed