फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RO, ARO of assembly constituencies declared

विधानसभा क्षेत्रों के आरओ, एआरओ घोषित

Mon, 10 Jan 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
RO, ARO of assembly constituencies declared
विधानसभा क्षेत्रों के आरओ, एआरओ घोषित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सीबी सिंह ने जिले की सभी छह विधानसभा सीटों के लिए आरओ और एआरओ के नाम घोषित कर दिए हैं।
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के आरओ उप जिलाधिकारी अरुण कुमार रहेंगे। इनके साथ एआरओ तहसीलदार बुढ़ाना सतीशचंद बघेल और खंड विकास अधिकारी शाहपुर राम कुमार रहेंगे। चरथावल विधानसभा के लिए आरओ उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा रहेंगे। एआरओ खंड विकास अधिकारी सदर नेहा शर्मा और खंड विकास अधिकारी चरथावल चंद्रमोहन सिंह होंगे। पुरकाजी विधानसभा सीट के लिए डिप्टी कलेक्टर प्रथम अशोक कुमार आरओ और तहसीलदार सदर अभिषेक शाही एवं खंड विकास अधिकारी पुरकाजी रणजीत कुमार एआरओ होंगे। मुजफ्फरनगर सीट के लिए नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार आरओ, तहसीलदार न्यायिक जयेंद्र सिंह और जिला विकास अधिकारी प्रमोद यादव एआरओ होंगे।

खतौली विधानसभा के लिए उप जिलाधिकारी खतौली जीत सिंह आरओ, तहसीलदार खतौली आरती और खंड विकास अधिकारी खतौली रत्नाकर सिंह एआरओ होंगे। इसी तरह मीरापुर विधानसभा के लिए उप जिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र कुमार आरओ, तहसीलदार जानसठ संजय सिंह एवं खंड विकास अधिकारी मोरना राम आशीष एआरओ होंगे। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इन सभी अधिकारियों को सूचना भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed