{"_id":"5f0f4ecf8ebc3e635473157d","slug":"rld-workers-protest-demonstration-in-tehsil-khatauli-news-mrt491400819","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद कार्यकर्ताओं का तहसील में धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद कार्यकर्ताओं का तहसील में धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
खतौली तहसील में धरना प्रदर्शन करते रालोद कार्यकर्ता।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद कार्यकर्ताओं का तहसील में धरना प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर, खतौली। रालोद कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार कर उन्हें पूरा न किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होेंगे। उन्होंने ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम भेजा।
रालोद कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। काफी देर चले धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी व सीओ आशीष प्रताप सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। एसडीएम को दिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में रालोद वक्ताओं ने बताया कि बिजली की बढ़ी दरों को तुरंत वापस लिया जाए, लॉकडाउन के दौरान बिजली के बिल माफ किए जाए। गन्ने का भुगतान किसानों को शीघ्र दिलाया जाए, डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम वापस हो, भूड़ खतौली चूना भट्टी में विद्युत लाइन बनाकर विद्युत चालू की जाए। लॉकडाउन के दौरान सभी प्राइवेट स्कूलों की फीस माफ कराई जाए। धरना प्रदर्शन में प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक, वकील मंसूरी नगराध्यक्ष, पंकज राठी, जगदीश आर्य, सचिन आर्य समेत अन्य रालोद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।