{"_id":"61253b5b8ebc3e59cd6c8e06","slug":"rld-will-celebrate-farmer-s-revolution-day-on-28-muzaffarnagar-news-mrt553184899","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद 28 को मनाएगा किसान क्रांति दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद 28 को मनाएगा किसान क्रांति दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद 28 को मनाएगा किसान क्रांति दिवस
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय लोकदल 28 अगस्त को तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा। इस दिन को रालोद नेता किसान क्रांति दिवस के रूप में मनायेंगे और नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा जायेगा।
सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कार्यकर्ताओं को पार्टी हाईकमान से मिले दिशा निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को रालोद किसान क्रांति दिवस के रूप में मनायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में इस दिन किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, नौजवानों और महिलाओं के साथ ही अन्य सामाजिक मुद्दों और समस्याओं को लेकर रालोद कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। सभी तहसील मुख्यालयों का घेराव करते हुए धरना दिया जायेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकारों के द्वारा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए ज्ञापन भी सौंपा जायेगा। उन्होंने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। सभी तहसीलों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गयी।
किसानों की गन्ना भुगतान, गन्ने की अन्य समस्याओं के साथ किसानों के बिजली बिल माफ कराने, ट्यूबवेल के लिए किसानों को बिजली फ्री कराने, किसानों को डीजल पर सब्सिडी देने, किसानों को खाद व अन्य कृषि संसाधनों के दाम कम करने और आवारा पशुओं से किसानों की फसल को बचाने के व्यवहारिक प्रबन्ध कराने की मांग की जायेगी। अभिषेक चौधरी गुर्जर, अजित राठी, ब्रजवीर सिंह, सोमपाल बालियान कृष्णपाल राठी, संजय राठी, नकुल अहलावत, कैप्टन ज्ञानेंद्र, डॉ अमित ठाकरान, हंसराज, संजय प्रधान, संदीप गुर्जर, विपुल राठी, विकास बालियान, उदयवीर सिंह, विनोद मलिक प्रमुख, रंजनवीर सिंह, दीपक सिवाच, पुष्पेंद्र चौधरी, विदित मलिक, भूपेंद्र प्रधान, राहुल अहलावत, सार्थक लटियान, आदेश तोमर, धर्मेन्द्र तोमर, सुधीर भारतीय, पराग चौधरी, पंकज राठी, कमल गौतम, विकास कादियान आदि मौजूद रहे।